भिलाईनगर (वीएनएस)। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-4 खुर्सीपार क्षेत्र का निरीक्षण कर विभिन्न विकास एवं जनसुविधा कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नवनिर्मित उच्च क्षमता वाले जलागार, सड़कों की सफाई व्यवस्था, अवैध रूप से सड़क पर रखे गए बिल्डिंग मटेरियल तथा ई-लाइब्रेरी का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आयुक्त ने वार्ड-42 गौतम नगर स्थित सड़क क्रमांक-51 में नवनिर्मित उच्च क्षमता वाले जलागार का निरीक्षण किया, इस दौरान पार्षद श्याम सुंदर राव भी उपस्थित रहे। आयुक्त ने कहा है प्राथमिकता के साथ क्षेत्रवासियों को पर्याप्त एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। निरीक्षण के दौरान बालाजी नगर में कई स्थानों में सड़क पर निर्माण सामग्री पाया गया, आयुक्त ने संबंधित मकान मालिकों को तत्काल सामग्री हटाने की चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर मटेरियल रखने से यातायात बाधित होता है और आम नागरिकों को परेशानी होती है। निर्धारित समय में सामग्री नहीं हटाने पर संबंधित व्यक्तियों पर अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी।
सुभाष नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने बरसात के दौरान सड़कों पर जलभराव की समस्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को पानी की निकासी के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवश्यक तकनीकी उपाय तत्काल करने के निर्देश दिए, जिससे सड़कों को नुकसान से बचाया जा सके। इसके अलावा आयुक्त ने क्षेत्र में संचालित होने वाली ई-लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लाइब्रेरी के व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों एवं युवाओं को आधुनिक अध्ययन सुविधाओं का लाभ और बेहतर मिल सके। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा, सहायक अभियंता चंद्रकांत साहू, उप अभियंता बसंत साहू, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, राजस्व निरीक्षक विजेंद्र परिहार, स्वच्छता निरीक्षक अतुल यादव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कृष्ण मित्र फाउंडेशन की एक बैठक 21 जून को प्रातः 10 बजे फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी
छत्तीसगढ़ में शराब कारोबार से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच के बीच शनिवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) क...
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम नेउरगाँव खुर्द में भारत माता की प्रतिमा और शहीद स्मारक का लोकार्...
नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर को हरा-भरा बनाने, पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की पहल पर कोहका-कुरूद मेन रोड से चंदूलाल चंद्राकर शासकीय मेडिकल कॉलेज तक 2.5 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य...