विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा व शहीद स्मारक का किया लोकार्पण

Posted On:- 2026-06-20




रायपुर (वीएनएस)। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम नेउरगाँव खुर्द में भारत माता की प्रतिमा और शहीद स्मारक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की एकजुटता, देशभक्ति और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना की सराहना करते हुए कहा कि नेउरगाँव खुर्द ने पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

गाँव के हर घर से हुआ सहयोग
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरणीय बनाए रखने के लिए ग्रामीणों द्वारा किया गया यह प्रयास समाज में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक समरसता का अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने बताया कि शहीद स्मारक परिसर के निर्माण की शुरुआत उनकी विधायक निधि से प्रदत्त 3.50 लाख रुपए की राशि से हुई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसे केवल एक निर्माण कार्य न मानकर अपनी श्रद्धा और कृतज्ञता का प्रतीक बना दिया। इसके लिए गाँव के हर घर से कुछ ना कुछ सहयोग प्रदान किया गया और ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और जनभागीदारी से स्वयं चंदा एकत्र कर लगभग 10 लाख रुपए की लागत से शहीद स्मारक का निर्माण कराया।  

नई पीढ़ी को मिलेगी देश के वीर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्य की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि गाँव का सामूहिक प्रयास सामाजिक एकता, सद्भाव और राष्ट्रभक्ति की उत्कृष्ट मिसाल है। ऐसे कार्य नई पीढ़ी को देश के वीर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने और समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों से मुलाकात कर उनसे संवाद भी किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे, रामकिंकर वर्मा, ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

कृष्ण मित्र फाउंडेशन की बैठक 21 को

कृष्ण मित्र फाउंडेशन की एक बैठक 21 जून को प्रातः 10 बजे फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी


thumb

शराब कारोबारी के ठिकाने पर EOW-ACB की दबिश

छत्तीसगढ़ में शराब कारोबार से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच के बीच शनिवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) क...


thumb

भिलाई को हरा-भरा बनाने सेक्टर-04 उद्यान में लगाए गए पौधे

नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर को हरा-भरा बनाने, पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है


thumb

निगम आयुक्त ने किया निर्माणाधीन टंकी, सफाई व्यवस्था और ई-लाइब्रेरी ...

नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-4 खुर्सीपार क्षेत्र का निरीक्षण कर विभिन्न विकास एवं जनसुविधा कार्यों की प्रगति का जायजा ...


thumb

रिकेश सेन की पहल पर सड़क चौड़ीकरण व उन्नयन को मिली स्वीकृति

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की पहल पर कोहका-कुरूद मेन रोड से चंदूलाल चंद्राकर शासकीय मेडिकल कॉलेज तक 2.5 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य...