बलौदाबाजार (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में शराब कारोबार से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच के बीच शनिवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की संयुक्त टीम ने बलौदाबाजार में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने शहर के कान्हा विहार स्थित शराब कारोबारी अहिंदर के ठिकाने पर छापा मारकर दस्तावेजों की जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार, सुबह से ही अधिकारी परिसर में मौजूद रहकर शराब कारोबार से जुड़े रिकॉर्ड, वित्तीय लेन-देन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन पड़ताल कर रहे हैं। कार्रवाई के दौरान कारोबार में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की गई।
सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां शराब की खरीद-बिक्री, परिवहन व्यवस्था और आर्थिक गतिविधियों से जुड़े पहलुओं पर विशेष ध्यान दे रही हैं। टीम ने कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं और संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि प्रदेश में शराब कारोबार और उससे जुड़ी शिकायतों की जांच EOW और ACB द्वारा लगातार की जा रही है। इसी क्रम में बलौदाबाजार में यह कार्रवाई की गई है।
फिलहाल जांच जारी है और अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़े तथ्यों और संभावित अनियमितताओं का खुलासा होने की संभावना है।
कृष्ण मित्र फाउंडेशन की एक बैठक 21 जून को प्रातः 10 बजे फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम नेउरगाँव खुर्द में भारत माता की प्रतिमा और शहीद स्मारक का लोकार्...
नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर को हरा-भरा बनाने, पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है
नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-4 खुर्सीपार क्षेत्र का निरीक्षण कर विभिन्न विकास एवं जनसुविधा कार्यों की प्रगति का जायजा ...
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की पहल पर कोहका-कुरूद मेन रोड से चंदूलाल चंद्राकर शासकीय मेडिकल कॉलेज तक 2.5 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य...