भिलाई को हरा-भरा बनाने सेक्टर-04 उद्यान में लगाए गए पौधे

Posted On:- 2026-06-20




भिलाईनगर (वीएनएस)। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर को हरा-भरा बनाने, पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जोन-5 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-04 स्थित सड़क क्रमांक 25 एवं 26 के मध्य उद्यान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जोन आयुक्त अजय गौर के नेतृत्व में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद ईश्वरी नेताम, पूर्व पार्षद रिंकू साहू, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू, सहायक अभियंता श्वेता महेश्वर, उप अभियंता शंकर सुमन मरकाम, सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सागर दुबे, पर्यावरण मित्र मंडल से बालूराम वर्मा एवं अन्य संस्था के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उद्यान अधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने एवं आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया तथा नागरिकों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। निगम द्वारा आगामी दिनों में भी विभिन्न क्षेत्रों में वृहद पौधारोपण अभियान जारी रखा जाएगा, जिससे भिलाई को हरित एवं स्वच्छ शहर के रूप में विकसित किया जा सके।



Related News
thumb

कृष्ण मित्र फाउंडेशन की बैठक 21 को

कृष्ण मित्र फाउंडेशन की एक बैठक 21 जून को प्रातः 10 बजे फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी


thumb

शराब कारोबारी के ठिकाने पर EOW-ACB की दबिश

छत्तीसगढ़ में शराब कारोबार से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच के बीच शनिवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) क...


thumb

विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा व शहीद स्मारक का किया लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम नेउरगाँव खुर्द में भारत माता की प्रतिमा और शहीद स्मारक का लोकार्...


thumb

निगम आयुक्त ने किया निर्माणाधीन टंकी, सफाई व्यवस्था और ई-लाइब्रेरी ...

नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-4 खुर्सीपार क्षेत्र का निरीक्षण कर विभिन्न विकास एवं जनसुविधा कार्यों की प्रगति का जायजा ...


thumb

रिकेश सेन की पहल पर सड़क चौड़ीकरण व उन्नयन को मिली स्वीकृति

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की पहल पर कोहका-कुरूद मेन रोड से चंदूलाल चंद्राकर शासकीय मेडिकल कॉलेज तक 2.5 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य...