योग, संस्कार और स्वास्थ्य का संदेश: अशोका पब्लिक स्कूल में मनाया गया योग दिवस

Posted On:- 2026-06-21




कवर्धा (वीएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अशोका पब्लिक स्कूल,कवर्धा में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, अनुशासन, आध्यात्मिकता तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय द्वारा एक नए प्रार्थना नवाचार के रूप में प्रत्येक शनिवार को सभागार में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ की परंपरा का शुभारंभ किया गया,जिससे पूरा वातावरण भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।

इस अवसर पर कवर्धा से पधारे सनातन संस्कार समिति के योग गुरु राजकुमार वर्मा,ओंकार सिंह राजपूत,रविशंकर राजपूत एवं खोमेश सिंह राजपूत का विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

विद्यालय के संचालक पवन देवांगन ने विद्यार्थियों को योग के इतिहास,महत्व एवं उससे जुड़े रोचक तथ्यों की जानकारी देते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि शरीर,मन और आत्मा को जोड़ने वाली एक वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि योग की उत्पत्ति भारत की प्राचीन सभ्यता में हुई तथा भगवान शिव को "आदि योगी" अर्थात प्रथम योग गुरु माना जाता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि आज विश्वभर में योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन के प्रभावी माध्यम के रूप में अपनाया जा रहा है। नियमित योगाभ्यास तनाव कम करने,एकाग्रता बढ़ाने,मानसिक शांति प्रदान करने तथा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक होता है।

विद्यालय की संचालिका श्रीमती सारिका देवांगन ने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक होती है,जब उसके साथ संस्कार,अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का समावेश हो। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच अपनाने और जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

योग गुरुओं के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार,उत्तानपादासन,सेतुबंधासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। साथ ही अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसे प्राणायाम तथा ध्यान (मेडिटेशन) का अभ्यास भी कराया गया,जिससे पूरा सभागार शांति और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण दिखाई दिया।
कार्यक्रम के अंत में उप-प्राचार्य लोकनाथ देवांगन ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर,शांत मन और सकारात्मक विचार ही जीवन की वास्तविक संपत्ति हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सोहनलाल नापित,विद्यालय एडमिन सागर नामदेव सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। "योग केवल कुछ मिनटों का अभ्यास नहीं,बल्कि जीवन को बेहतर बनाने की एक सतत यात्रा है" — इसी प्रेरणादायी संदेश एवं राजकीय गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



Related News
thumb

’‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर- मछली पालन बना ग्रामीण विकास, रोजग...

भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कृषि के साथ-साथ सहायक व्यवसायों को भी लगातार प्...


thumb

नैनो उर्वरक के उपयोग से ग्राम सरई टिकरा के किसान की कम लागत में लहल...

आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर किसान अब न केवल अपनी आय बढ़ा रहे हैं, बल्कि खेती की लागत कम कर खेत की मिट्टी को भी सुरक्षित कर रहे हैं। ऐस...


thumb

सुशासन तिहार के आवेदनों का प्राथमिकता और गुणवत्तापूर्ण करें निराकरण...

कलेक्टर अजीत वसंत ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्...


thumb

पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान : जिले में 76,544 बच्चों को पिलाई जाएगी ...

राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के तहत जिले में 28 से 30 जून तक पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान ...


thumb

योग से स्वस्थ और विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय परिसर में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया ...


thumb

जिले के 58 हजार किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में ...