बच्चों के लिए न्योता भोजन के साथ खेल सामग्री, कापी, पेन, और उपहार सामग्री भेंट

Posted On:- 2026-07-08




जशपुरनगर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना न्योता भोजन के तहत 6 जुलाई  2026 को समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केन्द्र जशपुर में जिला जनसंपर्क अधिकारी नूतन सिदार ने अपने बेटे प्रखर कुमार के जन्म दिवस के अवसर पर दिव्यांग स्कूल जशपुर में न्योता भोजन का आयोजन किया गया और बच्चों को खेल सामग्री, कापी, कंपास बाक्स बच्चों को भेंट किया गया। बच्चों ने उत्साह से न्योता भोजन का आनंद लिया।

इस अवसर पर  समाज कल्याण विभाग के उप संचालक धर्मेन्द्र कुमार साहू वरिष्ठ प्रबंधक श्रवण कुमार भगत समाज कल्याण विभाग के सहायक अधीक्षक वेद प्रकाश कुलदीप और शिक्षक शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि न्योता भोजन की अवधारणा एक सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह विभिन्न त्योहारों या अवसरों जन्मदिन, वर्षगांठ और राष्ट्रीय पर्व पर स्कूलों आश्रम छात्रावास के बच्चों के लिए न्योता भोजन करवाया जा सकता है।



Related News
thumb

जिले में 8 जुलाई को 61.8 मिमी औसत वर्षा

जशपुर जिले में 01 जून से 08 जुलाई 2026 तक 2035.0 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 08 जुलाई तक सामान्य औसत वर्षा 2772...


thumb

खेल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास की पहली सीढ़ी : कलेक्टर मिश्रा

जिले के स्कूलों में खेल गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा व्यायाम शिक्षकों के कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से कल...


thumb

धमतरी में श्वेत क्रांति को रफ़्तार : गाँव-गाँव में बनेंगी नई डेयरी स...

जिले में दुग्ध उत्पादन और दुग्ध संकलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीते सोमवार को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में समीक्षा ...


thumb

होटल में काम करने वाली महिला का सपना हुआ साकार, प्रधानमंत्री आवास य...

आर्थिक तंगी और जीवन की कठिन परिस्थितियों के बीच संघर्ष कर रही नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 की निवासी रामबती का वर्षों पुराना सपना आखिरकार...


thumb

बीजापुर को मिलेगा स्थायी पेयजल का संबल, मिंगाचल (बेरूदी नदी) पर बन ...

जिले में पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बीजापुर आवर्धन जल प्रदाय योजना के अंतर्गत मिंगाचल स्थित ...


thumb

जिले में अब तक 271.2 मिमी. वर्षा दर्ज

कलेक्टर कार्यालय भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी तहसीलों में एक जून से अब तक 271.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान ...