जशपुरनगर (वीएनएस)। जिला मुख्यालय जशपुर के नवाटोली स्थित श्रीजी परिवहन सुविधा केन्द्र का शुभारंभ विगत दिवस 05 जुलाई 2026 को उप पुलिस महानिरीक्षक डीआईजी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को परिवहन विभाग द्वारा दी जा रही विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। बताया गया कि इस नवीन केन्द्र के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन संबंधी सेवाओं एवं अन्य परिवहन सेवाओं का लाभ आम नागरिकों को सरल एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर कुल 05 पात्र आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस एवं हेलमेट वितरित किए गए। अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ वाहन चलाने तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, परिवहन सुविधा केन्द्र के संचालक, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। नवीन केन्द्र के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को परिवहन संबंधी सेवाएं अब स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।
जशपुर जिले में 01 जून से 08 जुलाई 2026 तक 2035.0 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 08 जुलाई तक सामान्य औसत वर्षा 2772...
जिले के स्कूलों में खेल गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा व्यायाम शिक्षकों के कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से कल...
जिले में दुग्ध उत्पादन और दुग्ध संकलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीते सोमवार को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में समीक्षा ...
आर्थिक तंगी और जीवन की कठिन परिस्थितियों के बीच संघर्ष कर रही नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 की निवासी रामबती का वर्षों पुराना सपना आखिरकार...
जिले में पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बीजापुर आवर्धन जल प्रदाय योजना के अंतर्गत मिंगाचल स्थित ...
कलेक्टर कार्यालय भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी तहसीलों में एक जून से अब तक 271.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान ...