विकसित भारत जी राम जी: पक्की नाली निर्माण से जुंगेरा के ग्रामीणों को मिलेगी जलजमाव से मुक्ति

Posted On:- 2026-07-14




ग्राम पंचायत जुंगेरा के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का हो रहा समाधान

बालोद (वीएनएस)। ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में विकसित भारत जी राम जी के तहत ग्राम पंचायत जुंगेरा की वर्षों से चली आ रही जलजमाव की समस्या से परेशान ग्रामीणों को राहत मिलेगी। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत गांव में पक्की नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है, जिससे बरसात में ग्रामीणों को जलभराव और गंदगी से मुक्ति मिल सकेगी।

ग्राम पंचायत जुंगेरा की सरपंच नीलम कोठारी ने पक्की नाली निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि इस पक्की नाली के निर्माण के लिए पंचायत द्वारा विगत कई वर्षों से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पहले गांव में कच्ची नाली होने के कारण बरसात के दिनों में पानी का बहाव गलियों और लोगों के घरों तक पहुंच जाता था। इससे न केवल ग्रामीणों का रहन-सहन प्रभावित होता था, बल्कि उनके सामानों का भी भारी नुकसान होता था। ग्रामीण इस समस्या से बेहद दुखी और परेशान थे। उन्होंने कहा कि आज वर्षों की यह कोशिश रंग लाई है और इस पक्की नाली के निर्माण से अब ग्रामीणों का जीवन सुगम और शांतिपूर्ण हो सकेगा।

सरपंच श्रीमती नीलम कोठारी ने विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के सही संचालन और सहयोग के कारण ही आज गांव के धरातल पर ऐसे महत्वपूर्ण विकास कार्य संभव हो पा रहे हैं। नाली निर्माण का कार्य शुरू होने से स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पक्के निर्माण के बाद गांव में स्वच्छता बढ़ेगी और बरसात के मौसम में होने वाली जलभराव की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।



Related News
thumb

रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड बढ़ी, अब 22 जुलाई तक हिरासत में रहेंगे क...

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला और शराब घोटाला मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस नेता एवं पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड अदालत ने 5 दिन और बढ...


thumb

मूसलाधार बारिश से बिलासपुर बेहाल, स्कूलों में छुट्टी; कलेक्टर ने सभ...

बिलासपुर में गुरुवार रात से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर की पॉश कॉलोनियों से लेकर निचली बस्तियों


thumb

'कांग्रेस ने फील्डिंग सजाई, सरकार लगाएगी चौके-छक्के': अविश्वास प्रस...

छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।


thumb

आवारा मवेशियों से जनता परेशान, सरकार बोली- नई योजना पर नहीं हो रहा ...

छत्तीसगढ़ में सड़कों पर आवारा मवेशियों के कारण बढ़ते सड़क हादसों और किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा विधानसभा में गूंजा


thumb

महतारी वंदन पोर्टल कब खुलेगा? अपने ही विधायक के सवाल पर सरकार नहीं ...

छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना को लेकर अब सरकार के अपने विधायक भी असहज नजर आने लगे हैं


thumb

अफसरों की चूक से सदन में फंसी मंत्री, 1.23 लाख महिलाओं को बता दिया मृत

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में महतारी वंदन योजना को लेकर उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सदन में...