मनरेगा के कार्य अब 2 जुलाई से वीबी जी राम जी के कार्य कहलाएंगे

Posted On:- 2026-07-14




श्रमिकों की मजदूरी दर हुई 300 रूपये

बालोद (वीएनएस)। भारत सरकार ने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को नए कानून विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण वीबी जी राम जी में परिवर्तित कर दिया है, जिसका शुभारंभ 02 जुलाई 2026 को आंध्र प्रदेश के तिरुपति से केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चैहान द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया जा चुका है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुनील चंद्रवंशी ने बताया कि बालोद जिले में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत पूर्व के 4314 अपूर्ण कार्य अब 02 जुलाई के बाद विकसित भारत-जी राम जी के कार्य कहलाएंगे। इसके साथ ही अब अकुशल श्रमिकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन मजदूरी दर 300 रूपय देय होगा। वर्तमान में मांग के आधार पर बालोद जिले के 119 ग्राम पंचायतों में 208 कार्य चल रहे है, जिसमें लगभग 2800 श्रमिक कार्यरत है। ग्राम पंचायतों के पास रोजगार के लिए पर्याप्त कार्य पूर्व से स्वीकृत है, वर्तमान में श्रमिक कृषि कार्य में नियोजित है भविष्य में मांग के आधार पर कार्य प्रारंभ कराते हुए अधिक से अधिक श्रमिकों को योजना के तहत् कार्य उपलब्ध कराया जाएगा।



Related News
thumb

रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड बढ़ी, अब 22 जुलाई तक हिरासत में रहेंगे क...

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला और शराब घोटाला मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस नेता एवं पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड अदालत ने 5 दिन और बढ...


thumb

मूसलाधार बारिश से बिलासपुर बेहाल, स्कूलों में छुट्टी; कलेक्टर ने सभ...

बिलासपुर में गुरुवार रात से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर की पॉश कॉलोनियों से लेकर निचली बस्तियों


thumb

'कांग्रेस ने फील्डिंग सजाई, सरकार लगाएगी चौके-छक्के': अविश्वास प्रस...

छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।


thumb

आवारा मवेशियों से जनता परेशान, सरकार बोली- नई योजना पर नहीं हो रहा ...

छत्तीसगढ़ में सड़कों पर आवारा मवेशियों के कारण बढ़ते सड़क हादसों और किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा विधानसभा में गूंजा


thumb

महतारी वंदन पोर्टल कब खुलेगा? अपने ही विधायक के सवाल पर सरकार नहीं ...

छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना को लेकर अब सरकार के अपने विधायक भी असहज नजर आने लगे हैं


thumb

अफसरों की चूक से सदन में फंसी मंत्री, 1.23 लाख महिलाओं को बता दिया मृत

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में महतारी वंदन योजना को लेकर उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सदन में...