मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमेश रात्रे एवं पंकज देव के स्थानांतरण होेने पर दी गई विदाई

Posted On:- 2026-07-15




उनके बेहतरीन कार्यों की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए दी गई शुभकामनाएं

बालोद (वीएनएस)। जनपद पंचायत गुरूर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  उमेश रात्रे एवं जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  पंकज देव के स्थानांतरण होेने पर जिला प्रशासन द्वारा विदाई दी गई। संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक एवं  अजय किशोर लकरा सहित सभी अधिकारियों ने इन दोनों अधिकारियों के बेहतरीन कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने इन दोनों अधिकारियों को बहुत ही कर्तव्यनिष्ठ, कुशल एवं योग्य अधिकारी बताते हुए इनके कार्यों की भूरी-भूरी सराहना की। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि इन दोनों अधिकारियों ने शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि हमारे ये दोनों अधिकारी अपने नए कार्य क्षेत्र में भी अपने बेहतरीन कार्य के बदौलत अपने कार्य कुशलता का अमिट छाप छोड़ेंगे। उन्होंने  रात्रे एवं  पंकज देव की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुनील कुमार चंद्रवंशी ने शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में इन दोनों अधिकारियों की भूमिका की सराहना करते हुए  रात्रे एवं  पंकज देव को कार्य के प्रति समर्पित एवं निष्ठावान बताया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक ने इन दोनों अधिकारियों के कार्यों एवं व्यवहार की सराहना करते हुए शासकीय योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए बालोद जिले के पहचान दिलाने में इनकी भूमिका का भी उल्लेख किया। उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  उमेश रात्रे का स्थानांतरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर सक्ति जिले के जनपद पंचायत डभरा एवं जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  पंकज देव का बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के जनपद पंचायत पलारी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर हुआ है। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक एवं  अजय किशोर लकरा एवं अन्य अधिकारियों द्वारा इन दोनों अधिकारियों के शाॅल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह एवं पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया।



Related News
thumb

रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड बढ़ी, अब 22 जुलाई तक हिरासत में रहेंगे क...

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला और शराब घोटाला मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस नेता एवं पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड अदालत ने 5 दिन और बढ...


thumb

मूसलाधार बारिश से बिलासपुर बेहाल, स्कूलों में छुट्टी; कलेक्टर ने सभ...

बिलासपुर में गुरुवार रात से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर की पॉश कॉलोनियों से लेकर निचली बस्तियों


thumb

'कांग्रेस ने फील्डिंग सजाई, सरकार लगाएगी चौके-छक्के': अविश्वास प्रस...

छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।


thumb

आवारा मवेशियों से जनता परेशान, सरकार बोली- नई योजना पर नहीं हो रहा ...

छत्तीसगढ़ में सड़कों पर आवारा मवेशियों के कारण बढ़ते सड़क हादसों और किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा विधानसभा में गूंजा


thumb

महतारी वंदन पोर्टल कब खुलेगा? अपने ही विधायक के सवाल पर सरकार नहीं ...

छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना को लेकर अब सरकार के अपने विधायक भी असहज नजर आने लगे हैं


thumb

अफसरों की चूक से सदन में फंसी मंत्री, 1.23 लाख महिलाओं को बता दिया मृत

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में महतारी वंदन योजना को लेकर उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सदन में...