तालाब के आसपास कचरा फेंकने वालों पर निगम की कार्रवाई

Posted On:- 2026-07-23




भिलाईनगर (वीएनएस)। नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं तालाबों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आयुक्त के प्रातः भ्रमण के दौरान जोन-3 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 32, दुर्गापारा स्थित तालाब के आसपास नागरिकों द्वारा कचरा फेंके जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कचरा फेंकने वाले नागरिकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

आयुक्त के निर्देश के परिपालन में जोन-3 के निगम अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर तालाब के आसपास कचरा फेंकने वाले नागरिकों पर चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही निगम कर्मचारियों द्वारा नागरिकों को समझाइश देते हुए कहा गया कि सार्वजनिक स्थानों एवं तालाब के आसपास कचरा न फेंके  चलाए जा रहे डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन गाड़ियों के कर्मचारियों को दें। निगम अमले ने नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने तथा तालाब एवं उसके आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रखने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।



Related News
thumb

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: SECR के NI कार्य से आज कई मेमू और प...

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल में भाटापारा और हथबंध रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू करने की तैय...


thumb

संजय मार्केट से चोरी हुई पिकअप 24 घंटे में बरामद, पूर्व चालक गिरफ्तार

संजय मार्केट पार्किंग से चोरी हुई करीब 12 लाख रुपये कीमत की अशोक लीलैंड पिकअप वाहन को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया।


thumb

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश,...

छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह से सक्रिय मानसून के चलते राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर जारी है। बुधवार को रायपुर में आषाढ़ के म...


thumb

कलेक्टर के निर्देश पर शासकीय भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज घुमका तहस...


thumb

समय पर कृषि आदान सामग्री और नैनो उर्वरकों से खेती हुई अधिक लाभकारी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को समय पर खाद-बीज एवं कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ आधुनिक कृषि तकनीक...


thumb

श्रवण यंत्र बना नई जिंदगी की सौगात, फिर सुनाई देने लगी अपनों की आवाज

कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक हितैषी योजनाएं जरूरतमंद लोगों के जीवन में सका...