श्रवण यंत्र बना नई जिंदगी की सौगात, फिर सुनाई देने लगी अपनों की आवाज

Posted On:- 2026-07-23




कोरबा (वीएनएस)। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक हितैषी योजनाएं जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत ग्राम चौराभाठा, दोंगामा, नोनबिर्रा निवासी 68 वर्षीय श्रीमती परस बाई, पति स्वर्गीय बूंद राम को समाज कल्याण विभाग द्वारा श्रवण यंत्र (कान की मशीन) प्रदान किया गया, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद का संचार हुआ है।

श्रीमती परस बाई लंबे समय से सुनने में कठिनाई का सामना कर रही थीं। कानों से ठीक से सुनाई नहीं देने के कारण उन्हें परिवार के सदस्यों की बातें समझने, लोगों से संवाद करने और दैनिक कार्यों में काफी परेशानी होती थी। उन्होंने समाज कल्याण विभाग से श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने का आवेदन किया था। आवेदन पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें निःशुल्क श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया।

श्रवण यंत्र लगाते ही श्रीमती परस बाई ने अपने परिवार की आवाजें स्पष्ट रूप से सुनीं। वर्षों बाद अपनों की आवाज सुनकर उनकी आंखें खुशी से चमक उठीं और चेहरे पर मुस्कान लौट आई। अब वे आत्मविश्वास के साथ लोगों से बातचीत कर रही हैं, सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं तथा पहले की अपेक्षा अधिक सहज और खुशहाल जीवन जी रही हैं।

भावुक होकर श्रीमती परस बाई ने कहा, “यह कान की मशीन मेरे लिए नई जिंदगी का उपहार है। अब मैं अपने परिवार और आसपास की दुनिया की आवाजें फिर से सुन पा रही हूँ। इसके लिए मैं जिला प्रशासन, कलेक्टर  कुणाल दुदावत तथा समाज कल्याण विभाग की हृदय से आभारी हूँ।”



Related News
thumb

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: परिवार में वैध जाति प्रमाण पत्र हो तो 1950 ...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जाति प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि किसी परिवार के सदस्य के पास पहले से वैध जाति प्...


thumb

शादी से लौट रहे परिवार की कार खंभे से टकराई, 1 की मौत, 5 घायल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप...


thumb

बालोद में शिक्षक की बेरहमी, 12 वर्षीय छात्र की पिटाई पर केस दर्ज

जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र स्थित एक मिडिल स्कूल में सातवीं कक्षा के 12 वर्षीय छात्र की कथित पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि शॉर्ट रि...


thumb

बस्तर में बारिश के चलते बोटिंग पर रोक, पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील

बस्तर में लगातार हो रही बारिश और नदियों-झरनों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जलक्रीड़ाओ...


thumb

सूरजपुर में खेतों से चार बाल मजदूर मुक्त, स्कूल छोड़ धान रोपाई कर र...

जिले के रामानुजनगर विकासखंड में बाल मजदूरी का गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल जाने की उम्र में चार बच्चों से खेत में धान की रोपाई कराई जा रही थी। ...


thumb

सरकारी अस्पताल में ड्यूटी के दौरान शराब-चिकन पार्टी का वीडियो वायरल...

जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लटोरी में ड्यूटी के दौरान अस्पताल परिसर में कथित रूप से शराब और चिकन पार्टी करने का मामला सामने आया है। घटना का ...