महात्मा गांधी कला मंदिर में ‘सुमन की आशा’ संगीतमय संध्या 24 को

Posted On:- 2026-07-23




भिलाई (वीएनएस)। भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा 24 जुलाई को महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर में संध्या 7:30 बजे से ‘सुमन की आशा’ संगीतमय संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष संगीत संध्या भारतीय फिल्म संगीत की दो महान पार्श्वगायिकाओं पद्मविभूषण आशा भोसले एवं पद्मभूषण सुमन कल्याणपुर के कालजयी एवं लोकप्रिय गीतों को समर्पित होगी।

इस अवसर पर अंचल की सुप्रसिद्ध गायिकाएँ अंजलि शुक्ला, गौतमी चक्रवर्ती, सुमीता सरकार, अनुष्का पाण्डेय एवं सोमा कश्यप तथा सुप्रसिद्ध गायक चलपति राव एवं जगमोहन अपनी मधुर प्रस्तुतियों से इन महान गायिकाओं के सदाबहार फिल्मी गीतों को स्वर देंगे। कार्यक्रम में 1970 के दशक से लेकर दोनों स्वर विभूतियों के दीर्घ एवं गौरवपूर्ण संगीत सफर के लोकप्रिय तथा सदाबहार गीतों की आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। इस संगीतमय संध्या को अंचल के अनुभवी एवं प्रतिष्ठित संगतकारों द्वारा सजीव संगीत से विशेष गरिमा प्रदान की जाएगी। 

भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में सभी संगीत प्रेमियों एवं सुधी दर्शकों का प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। संयंत्र प्रबंधन ने नगरवासियों एवं संगीत प्रेमियों से इस सुरमयी संध्या में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लेने का आग्रह किया है।



Related News
thumb

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: SECR के NI कार्य से आज कई मेमू और प...

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल में भाटापारा और हथबंध रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू करने की तैय...


thumb

संजय मार्केट से चोरी हुई पिकअप 24 घंटे में बरामद, पूर्व चालक गिरफ्तार

संजय मार्केट पार्किंग से चोरी हुई करीब 12 लाख रुपये कीमत की अशोक लीलैंड पिकअप वाहन को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया।


thumb

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश,...

छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह से सक्रिय मानसून के चलते राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर जारी है। बुधवार को रायपुर में आषाढ़ के म...


thumb

कलेक्टर के निर्देश पर शासकीय भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज घुमका तहस...


thumb

समय पर कृषि आदान सामग्री और नैनो उर्वरकों से खेती हुई अधिक लाभकारी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को समय पर खाद-बीज एवं कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ आधुनिक कृषि तकनीक...


thumb

श्रवण यंत्र बना नई जिंदगी की सौगात, फिर सुनाई देने लगी अपनों की आवाज

कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक हितैषी योजनाएं जरूरतमंद लोगों के जीवन में सका...