कार्यशाला में फर्नीचर क्लस्टर एवं सीएफसी स्थापना पर की गई चर्चा

Posted On:- 2026-07-24




रायपुर(वीएनएस)। कांकेर जिले में फर्नीचर एवं कारपेन्ट्री क्लस्टर की स्थापना के लिए एमएसएमई विकास कार्यालय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम रायपुर के मार्गदर्शन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में फर्नीचर क्लस्टर की स्थापना, कॉमन फैसिलिटी सेंटर की उपयोगिता, आधुनिक मशीनों एवं तकनीकों का उपयोग, साझा संसाधनों की उपलब्धता, उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार, उत्पादन लागत में कमी, कौशल विकास, ब्रांडिंग, विपणन तथा रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि फर्नीचर क्लस्टर एवं सीएफसी की स्थापना से स्थानीय उद्यमियों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा, जिससे उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता में वृद्धि होगी। साथ ही जिले का फर्नीचर उद्योग राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में सहायता मिलेगी। यह पहल स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाने और क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। कार्यशाला में पद्मश्री श्री अजय मंडावी, एमएसएमई रायपुर के सहायक निदेशक श्री दामोदर बेहरा, पीएम विश्वकर्मा स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य श्री विश्वनाथन आचारी, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक टंकेश्वर देवांगन सहित जिले के अनेक फर्नीचर उद्यमियों ने भाग लिया।



Related News
thumb

खाद्य व औषधि प्रशासन द्वारा वर्षा ऋतु को देखते हुए खाद्य प्रतिष्ठान...

कार्यालय उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ.ग. रायपुर के अनुपालन में जिला खाद्य एवं औष...


thumb

“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत 27 जुलाई तक करें ऑनल...

भारत सरकार के “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत जिले के युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा राष्ट्र निर्माण में...


thumb

केंद्रीय विद्यालय, दंतेवाड़ा में उपभोक्ता जागरूकता सत्र आयोजित

’’निर्मान’’ संगठन द्वारा अपनी डब्ल्यूएचएच परियोजना के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय, दंतेवाड़ा में विद्यार्थियों के लिए उपभोक्ता जागरूकता सत्र आयोजित ...


thumb

दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण शिक्षा को नई दिशा ’’निरमान...

बच्चों के पोषण स्तर में सुधार और स्थानीय खाद्य संसाधनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ’’निरमान’’ संगठन द्वारा डब्ल्यू एचएच परियोजना के अंतर्गत इस म...


thumb

ऑनलाइन POR और अपराध जांच प्रक्रिया : वन अधिकारियों व मैदानी अमले के...

23 जुलाई को वनमंडल दंतेवाड़ा में वन अपराधों के प्रभावी नियंत्रण एवं विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशि...


thumb

कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय समिति की बैठक, 31 जुलाई तक शत-प्रतिशत किस...

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ 2026) की जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की स...