रायपुर(वीएनएस)। कांकेर जिले में संचालित समस्त शासकीय तथा अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं। उनके लिए शिक्षा सत्र 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के बैंक खाता एवं आधार सीडिंग संबंधी संशोधन की कार्यवाही वेबसाइट http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर ऑनलाइन की जा रही है। ऑनलाइन वेबसाइट पर जिन विद्यार्थियों का बैंक खाता गलत है, उसमें सुधार कर सकते हैं तथा जिनके बैंक खाते से आधार सीडिंग नहीं हुई है, वे इसे भी पूर्ण करा सकते हैं। बैंक खाता संशोधन एवं आधार सीडिंग कराने की अंतिम तिथि 28 जुलाई निर्धारित की गई है। उक्त तिथि पश्चात इस संबंध में किसी प्रकार का अतिरिक्त अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि पश्चात् ऑनलाइन संशोधन एवं आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद संबंधित दस्तावेज सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय कांकेर में जमा करना होगा
कार्यालय उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ.ग. रायपुर के अनुपालन में जिला खाद्य एवं औष...
भारत सरकार के “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत जिले के युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा राष्ट्र निर्माण में...
’’निर्मान’’ संगठन द्वारा अपनी डब्ल्यूएचएच परियोजना के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय, दंतेवाड़ा में विद्यार्थियों के लिए उपभोक्ता जागरूकता सत्र आयोजित ...
बच्चों के पोषण स्तर में सुधार और स्थानीय खाद्य संसाधनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ’’निरमान’’ संगठन द्वारा डब्ल्यू एचएच परियोजना के अंतर्गत इस म...
23 जुलाई को वनमंडल दंतेवाड़ा में वन अपराधों के प्रभावी नियंत्रण एवं विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशि...
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ 2026) की जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की स...