सरस्वती सायकिल योजना के तहत 59 छात्राओं को मिली सायकिल

Posted On:- 2026-07-27




कोंडागांव (वीएनएस)। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य शासन की सरस्वती सायकिल वितरण योजना के तहत कोंडागांव में 59 छात्राओं को निःशुल्क सायकिल वितरित की गई। यह वितरण कार्यक्रम पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महात्मा गांधी वार्ड में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने छात्राओं को सायकिल वितरित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह योजना बालिकाओं की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा शिक्षा के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सायकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, जिससे वे नियमित रूप से अध्ययन कर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ सकेंगी।



Related News
thumb

ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं तो वेतन नहीं! DPI के आदेश से शिक्षकों में हड़क...

छत्तीसगढ़ के लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है


thumb

रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव पर बड़ी कार्रवाई, एक रात में पकड़ाए 42 न...

सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए एक ही रात में 42 नशे


thumb

पीएम सूर्य घर योजना से आशीष मजूमदार को मिली बड़ी राहत

प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आम नागरिकों के लिए आर्थिक राहत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बन


thumb

सहायक ग्रेड-3 भर्ती के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी, दावा-आपत्ति 6 अग...

महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला गरियाबंद द्वारा सहायक ग्रेड-3 के नियमित 1 अनारक्षित पद पर सीधी भर्ती के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की


thumb

राजनांदगांव भाजपा किसान मोर्चा ने सुनी पीएम मोदी की 'मन की बात'

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला राजनांदगांव द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' का श्रवण किया गया


thumb

परिवहन सुविधा केंद्रों के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी, दावा-आपत्ति 3...

जिला परिवहन कार्यालय गरियाबंद द्वारा जिले में परिवहन सुविधा केंद्रों की स्थापना के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच एवं छंटनी के बाद पात्र एवं अपात्र आव...