सिकासार जलाशय से नियंत्रित रूप से छोड़ा जा रहा पानी, ने की सतर्क रहने की अपील

Posted On:- 2026-07-29




गरियाबंद (वीएनएस)। जिले में लगातार हो रही वर्षा के कारण सिकासार जलाशय में जलभराव बढ़ने से जल संसाधन विभाग द्वारा जलाशय से नियंत्रित रूप से पानी छोड़ा जा रहा है। विभाग के अनुसार जलाशय में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और आवश्यकता के अनुसार गेट खोलकर चरणबद्ध तरीके से पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है। वर्तमान में पानी का बहाव बढ़ने से पैरी नदी का जलस्तर बढ़ सकता है।

कलेक्टर बी.एस. उईके ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। उन्होंने विशेष रूप से पैरी नदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों, किसानों, मछुआरों तथा नदी किनारे आने-जाने वाले लोगों से अत्यधिक सतर्कता बरतने का आग्रह किया है।

कलेक्टर उईके ने कहा कि नदी, नालों एवं पुल-पुलियों पर अनावश्यक आवाजाही से बचें। तेज बहाव वाले क्षेत्रों में प्रवेश न करें तथा बच्चों को नदी किनारे जाने से रोकें। पशुओं को भी नदी के समीप चराने या बांधने से बचें। बारिश की स्थिति के अनुसार जलाशय से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा बढ़ाई जा सकती है, इसलिए सभी नागरिक सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।

जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों को लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा जलाशय की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर समय-समय पर अद्यतन जानकारी जारी की जाएगी।

आपातकालीन सहायता के लिए

जिला नियंत्रण कक्ष, गरियाबंद: 07706-241288 प्राकृतिक आपदा टोल-फ्री: 1070,पुलिस आपातकालीन सेवा: 112 (या 100),एंबुलेंस सेवा: 108 से संपर्क करें। कलेक्टर उइके ने आमजन से अपील की है कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति या सूचना के लिए तत्काल नियंत्रण कक्ष अथवा संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क करें।




Related News
thumb

गीदम में नवीन आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेग...

जिले के गीदम ब्लॉक में नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए नवीन आधार सेवा केंद्र का शुभ...


thumb

अवसाद ग्रस्त महिला को सखी सेंटर से मिला मानसिक संबल

अपने प्रियजनों को सदा के लिए खोने का आघात किसी भी व्यक्ति को मानसिक रूप से तोड़ने के लिए काफी पर्याप्त होता है, ऐसे कठिन वक्त में भावनात्मक संबल न ...


thumb

रपटा-नालों में बढ़े जलस्तर के बीच कलेक्टर व एसपी ने किया मैदानी निरी...

जिले तथा आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कई निचले इलाकों, रपटों, छोटे पुलों एवं पुलिय...


thumb

सरस्वती शिशु मंदिर कोण्डागांव में विधिक जागरूकता शिविर, बच्चों तक प...

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्...


thumb

सरस्वती सायकिल योजना के तहत ग्राम कमेला के 17 छात्राओं को मिली निःश...

बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा संचालित सरस्वती सायकिल योजना के अंतर्गत विकासखंड कोंडागांव के ग्राम कमेला स्थित...


thumb

नैनो डीएपी से खेती में नई उम्मीद, ग्राम फुनगा के किसान बाबालाल ने प...

आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को नैनो उर्वरकों के उपयोग के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि विभाग के ...