दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जिला कार्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार बड़े बचेली अनुभाग अंतर्गत अरनपुर-जगरगुंडा ,घाटी मार्ग क्षेत्र में भारी वर्षा और भूस्खलन की आशंका जताई गई है। स्थिति को देखते हुए तहसीलदार बचेली, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, द्वारा उक्त स्थल का मौके पर मुआयना कर जाँच किया गया।
प्राप्त सूत्रों के अनुसार उक्त स्थल में 28 जुलाई 2026 रात्रि को लैंडस्लाइड हुआ था। तथा 6 घंटे के प्रयास उपरांत वर्तमान में मार्ग को मरम्मत भी किया गया है। परन्तु मौका जाँच में पुनः यह पाया गया कि उक्त स्थल में पानी के साथ साथ मिट्टी का रिसाव अभी भी हो रहा हैं जिसके कारण कभी भी पुनः लैंडस्लाइड होने की संभावना है,। उक्त स्थल के अलावा घाटी के अन्य स्थलों पर भी पेड़ गिरने, लैंडस्लाइड होने की संभावना के साथ-साथ पानी के बहाव के कारण मार्ग के किनारा क्रस्ट पूरी तरह खोखला, क्षतिग्रस्त हो चुकी है,। एसी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आगामी 48 घंटे एवं वर्षा अवधि तक अरनपुर- जगरगुंडा मार्ग को आवागमन हेतु प्रतिबंधित किया गया है।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नगर पालिक निगम रिसाली के दशहरा मैदान को संवारने भूमिपूजन किया। 1 करोड़ 83 लाख 32 हजार से दशहरा मैदान का कायाकल...
शहर में कार का शीशा तोड़कर नकदी चोरी करने की बड़ी वारदात सामने आई है। पुलगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाश ने सड़क किनारे
दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ प्रॉपर्टी डीलर लखन सिंह निवासी: डिपरा पारा, पोटिया रोड के खिलाफ पुलिस ने शिकाय...
राजधानी रायपुर में खुदाई में मिला पुराना सोना बताकर लोगों को लाखों रुपये की चपत लगाने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है
जिले में 01 जून से अब तक 11 तहसीलों में कुल 4486.1 मिलीमीटर वर्षा यानी 407.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा...
मप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कांकेर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस देशभक्ति और उत्स...