रायपुर (वीएनएस)। राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट ने यात्री सुविधाओं के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) के एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (ASQ) सर्वे 2026 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) की रैंकिंग में रायपुर एयरपोर्ट ने देश के घरेलू हवाई अड्डों में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस सूची में पुणे एयरपोर्ट पहले स्थान पर रहा, जबकि रायपुर ने कई बड़े एयरपोर्ट्स को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया।
इस उपलब्धि के बाद रायपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी में खुशी का माहौल है। खास बात यह है कि इस बार मध्यप्रदेश का इंदौर एयरपोर्ट नौवें स्थान पर पहुंच गया है।
5 में से मिले 4.93 अंक
नवीनतम रैंकिंग के अनुसार रायपुर एयरपोर्ट को 5 में से 4.93 अंक प्राप्त हुए हैं। पिछली तिमाही की तुलना में इस बार एयरपोर्ट के प्रदर्शन में 0.05 अंक का सुधार दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं, रायपुर एयरपोर्ट का स्कोर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के निर्धारित एमओयू लक्ष्य से 0.23 अंक अधिक रहा।
दुनिया के टॉप-70 एयरपोर्ट्स में शामिल
बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर रायपुर एयरपोर्ट वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान मजबूत करने में सफल रहा है। ACI की रैंकिंग में यह दुनिया के टॉप-70 एयरपोर्ट्स में शामिल हुआ है, जिसे एयरपोर्ट प्रबंधन के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
यात्रियों की राय से तय होती है रैंकिंग
एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) का एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (ASQ) सर्वे यात्रियों के सीधे फीडबैक पर आधारित होता है। इसमें यात्रियों से एयरपोर्ट पर मिले अनुभव के आधार पर रेटिंग ली जाती है।
सर्वे में जिन प्रमुख मानकों का मूल्यांकन किया जाता है, उनमें—
चेक-इन और सुरक्षा जांच की गति,
एयरपोर्ट स्टाफ का व्यवहार और सहयोग,
टर्मिनल की साफ-सफाई,
खान-पान और अन्य यात्री सुविधाएं,
पार्किंग व्यवस्था,
उड़ानों से संबंधित सूचना संकेतक (Signages) जैसे पहलू शामिल होते हैं।
रायपुर एयरपोर्ट की यह उपलब्धि दर्शाती है कि यात्री सुविधाओं और सेवा गुणवत्ता के मामले में राजधानी का हवाई अड्डा लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना चुका है।
उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है
सालेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।
5 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में चल रहे पवन समयोपदेश वर्षा योग 2026 के शुभवसर पर विविध धार्मिक एवं दे...
बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपोरा में सरपँच सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराए गये राष्ट्रीय तिरंगे झं...
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भारतरत्न अटल बिहारी...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित...