प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान : पीवीटीजी क्षेत्रों में पोषण सहायता व जागरूकता अभियान जारी

Posted On:- 2026-08-04




जशपुरनगर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जशपुर जिले के दूरस्थ पीवीटीजी क्षेत्रों में टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान, नियमित उपचार, पोषण सहायता एवं स्वास्थ्य जागरूकता के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

जिले के सभी पीवीटीजी टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें उपचार अवधि में नियमित निक्षय पोषण आहार किट एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। 01 अगस्त 2026 को बगीचा विकासखंड के ग्राम गायबुड़ा, महादेवजोबला, रोकड़ापाठ एवं भट्टीकोना में नव-पंजीकृत चार टीबी मरीजों से उनके घर पहुँचकर मुलाकात की गई तथा पोषण आहार किट वितरित की गई। पीवीटीजी हेल्पडेस्क के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक दवाइयां का वितरण एवं परिवारजनों की स्क्रीनिंग भी की गई।

इस दौरान मरीजों एवं ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, नियमित दवा सेवन, उपचार पूर्ण करने तथा समय पर जाँच कराने के संबंध में जागरूक किया गया। अभियान के सकारात्मक परिणामस्वरूप समुदाय में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास बढ़ा है तथा टीबी सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में जनभागीदारी सुदृढ़ हुई है। जिले में टीबी उन्मूलन के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।




Related News
thumb

कलेक्टर व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कले...


thumb

तुमला-मेंडर-ओडिशा सीमा सड़क निर्माण के लिए 27.73 करोड़ की स्वीकृति, व...

तुमला से भेलवा तक सड़क की स्थिति को लेकर प्रकाशित समाचार के संबंध में लोक निर्माण विभाग, संभाग पत्थलगांव ने तथ्यात्मक जानकारी जारी की है।


thumb

पॉलीटेक्निक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 10वीं पास विद्यार्थियों के ल...

छत्तीसगढ़ राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग एवं पंजीयन...


thumb

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बना दिव्यांगजनों के लिए सहारा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया लोगों की उम्मीदों का केंद्र बन गया है। जहां आम नागरिक अपनी मांगों और समस्याएं लेकर जा...


thumb

IDBI बैंक की सीएसआर से जशपुर के 8 सरस्वती शिशु मंदिरों में स्मार्ट ...

कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए IDBI बैंक की कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (C...


thumb

कलेक्टर ने स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का आधार केन्द्र प्राथ...

कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आधार निगरानी समिति (DLAMC) की बैठक आयोजित ली और आधार से संबंधित विभिन्न विषयों पर हुई विस्त...