अर्धसैनिक बल की टुकड़ी के साथ विधायक व आयुक्त ने दिया देश भक्ति का संदेश

Posted On:- 2026-08-14




रिसाली (वीएनएस)। तिरंगा अभियान का आयोजन गुरूवार को नगर पालिक निगम रिसाली ने किया। दुर्ग ग्रामीण विधायक और रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने बीएसएफ के जवानों के साथ हांथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति का संदेश दिया। इस दौरान आम नागरिकों से अपील की गई कि स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा अवश्वय फहरायें। 

तिरंगा यात्रा की शुरूआत दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर से किया गया। रैली की शक्ल में यात्रा परशुराम चौक होते हुए जोहर चैक और कृष्णा टाॅकिज रोड होते हुए शहीद रजनीकांत स्मारक स्थल पहुंची, जहां पर शहीद रजनीकांत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य शहीदों को श्रंद्धांजली अर्पित करने और आमजनों में राष्ट्रव्यापी अभियान घर-घर तिरंगा का संदेश पहुंचाना था। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद रमा साहू, धर्मेन्द्र भगत, शीला नारखेड़े, ईश्वरी साहू, ममता सिन्हा, सरिता देवांगन समेत नगर पालिक निगम रिसाली के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।

जवानों ने किया मार्च
तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश भक्ति का जज्बा जगाना है। इस पद यात्रा में हांथों में तिरंगा लेकर सबसे पहले सीआईएसएफ, बीएसएफ के 100 से भी अधिक जवान हांथों में तिरंगा लेकर चल रहें थे। 



Related News
thumb

टीबी जागरूकता अभियान अंतर्गत ग्राम करमतरा में ग्रामीणों को किया गया...

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा मेरा युवा भारत के माध्यम द्वारा ग्रामीणों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्र...


thumb

मोबाईल कैम्प का आयोजन

श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन...


thumb

राजनांदगांव के युवाओं ने नशे के खिलाफ लिया संकल्प, राष्ट्र निर्माण ...

केंद्रीय संचार ब्यूरो रायपुर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा शासकीय दिग्विजय स्वशासी महाविद्यालय राजनांदगांव में आयोजित दो दिवसीय चित्र प्रदर्शन...


thumb

मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से संवाद कर उनके ज...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह के अवसर पर बालोद ...


thumb

महतारी वंदन सम्मान समारोह के अवसर पर महिलाओं को सुपोषण किट एवं मुनग...

ख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्यमंत...


thumb

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराक...

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए राजस्व प्रक...