सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की राह हुई आसान, विधायक लता उसेंडी ने बांटी साइकिलें

Posted On:- 2026-08-19




कोंडागांव (वीएनएस)। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत सोमवार को कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने जिले के विभिन्न शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया। साइकिल मिलने से छात्राओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

विधायक लता उसेंडी ने शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वन बेलगांव में 9 छात्राओं, ग्राम बिंजोली में 20 छात्राओं तथा ग्राम छिनारी में 20 छात्राओं को साइकिल प्रदान की। इस तरह तीनों विद्यालयों की कुल 49 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं।

इस अवसर पर विधायक लता उसेंडी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से छात्राओं को निःशुल्क साइकिल उपलब्ध कराई जा रही है। साइकिल मिलने से दूर-दराज से विद्यालय आने वाली छात्राओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उन्हें विद्यालय आने-जाने में होने वाली परेशानी कम होगी। इससे छात्राओं की विद्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने पालकों से बच्चों को नियमित रूप से समय पर विद्यालय भेजने तथा उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। विधायक ने विद्यार्थियों से भी अपने अध्ययन के लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए मेहनत और लगन से पढ़ाई करने का आह्वान किया।

विधायक लता उसेंडी ने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। विद्यार्थियों को पौधों की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष जुगबती पोयाम, जिला पंचायत सदस्य रदमा बघेल, अनिल अग्रवाल, संजू पोयाम, जनपद उपाध्यक्ष बैसाखू कोराम, संतोषी देवांगन,  कृष्णा पोयाम, दयाल नेताम, सुंदर बघेल एवं मधु प्रधान, जनपद सदस्य जुगबती नेताम एवं पूजा शर्मा सहित विभिन्न ग्रामों के सरपंच, जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से पुनर्वास तक, सुकमा में दिखी विकास क...

चेन्नई से आए मीडिया अध्ययन दल ने कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में जिले में शासन की विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी अवलोकन किया।


thumb

सुकमा के 5 बच्चों का अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना में चयन, कलेक्टर ने ...

जिले के पांच प्रतिभावान बच्चों का वर्ष 2025-26 के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के अंतर्गत मेरिट के आधार पर चयन हुआ है। चयनित छात्र शुक्रवार को कले...


thumb

सुकमा में सक्षम कोचिंग की नई कक्षाएं शुरू : युवाओं को निःशुल्क प्रत...

जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन सुकमा की अभिनव पहल “सक्षम कोचिंग” की नई कक्षाए...


thumb

कभी हाथों में थी बंदूक, अब शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सुकमा के पुनर्वास केंद्र में देशभक्ति और नई उम्मीदों का भावपूर्ण नजारा देखने को मिला। केंद्र में 112 आत्मसमर्पित नक...


thumb

सरस्वती शिशु मंदिर में डिजिटल-एआई स्मार्ट कक्षाओं का शुभारंभ

आदिवासी बाहुल्य सुकमा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत हुई है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन...


thumb

लाइफ लाइन एक्सप्रेस से मिल रही है निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा

इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन का लाइफ लाइन एक्सप्रेस विश्रामपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-02 पर जिलेवासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार एवं ...