सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर

Posted On:- 2026-08-19




कोण्डागांव (वीएनएस)। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं, निर्माण कार्यों एवं विभागीय गतिविधियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में संतोषजनक एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश सभी विभागीय अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने कार्यालयीन कार्यों को त्वरित, पारदर्शी एवं सुगम बनाने के लिए की गई डिजिटल पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने आईगॉट कर्मयोगी में अधिकारियों-कर्मचारियों का पंजीयन बढ़ाने, ईएचआरएमएस में पंजीयन सुनिश्चित करने, ई-ऑफिस के माध्यम से कार्यालयीन कार्यों के संचालन तथा सेवा सेतु में लंबित आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने एचपीवी टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए बालिकाओं के अभिभावकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों के नोडल अधिकारियों को अपने-अपने ग्राम पंचायतों के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों एवं शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने तथा ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के निर्देश दिए। साथ ही छात्रावासों एवं आश्रमों की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण करने को कहा।

कलेक्टर ने आश्रम-छात्रावासों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए मलेरिया की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति बढ़ाने के लिए सभी राजस्व अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही एग्रीस्टैक पोर्टल में किसानों के पंजीयन, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित शासन की अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, अटल डिजिटल सेवा केंद्र, स्वास्थ्य विभाग के भवनों सहित विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को कार्यों में आवश्यक गति लाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, सभी एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से पुनर्वास तक, सुकमा में दिखी विकास क...

चेन्नई से आए मीडिया अध्ययन दल ने कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में जिले में शासन की विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी अवलोकन किया।


thumb

सुकमा के 5 बच्चों का अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना में चयन, कलेक्टर ने ...

जिले के पांच प्रतिभावान बच्चों का वर्ष 2025-26 के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के अंतर्गत मेरिट के आधार पर चयन हुआ है। चयनित छात्र शुक्रवार को कले...


thumb

सुकमा में सक्षम कोचिंग की नई कक्षाएं शुरू : युवाओं को निःशुल्क प्रत...

जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन सुकमा की अभिनव पहल “सक्षम कोचिंग” की नई कक्षाए...


thumb

कभी हाथों में थी बंदूक, अब शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सुकमा के पुनर्वास केंद्र में देशभक्ति और नई उम्मीदों का भावपूर्ण नजारा देखने को मिला। केंद्र में 112 आत्मसमर्पित नक...


thumb

सरस्वती शिशु मंदिर में डिजिटल-एआई स्मार्ट कक्षाओं का शुभारंभ

आदिवासी बाहुल्य सुकमा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत हुई है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन...


thumb

लाइफ लाइन एक्सप्रेस से मिल रही है निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा

इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन का लाइफ लाइन एक्सप्रेस विश्रामपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-02 पर जिलेवासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार एवं ...