राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करें: कलेक्टर

Posted On:- 2026-08-22




समीक्षा बैठक मेें राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश

बालोद, (वीएनएस)।कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समयावधि में करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति पर सराहना व्यक्त की। श्रीमती मिश्रा ने सभी राजस्व अधिकारियों को अविवादित नामांतरण के प्रकरणों के निराकरण में गति लाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक एवं  नूतन कंवर सहित संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष एवं राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने राजस्व प्रकरणों के अंतर्गत तहसीलवार अविवादित एवं विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, अवैध वृक्ष कटाई, त्रुटिसुधार तथा ई-कोर्ट के प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। इसके अलावा उन्होने नक्शा बटांकन, स्वामित्व योजना, डिजिटल क्राॅफ्रट सर्वेक्षण, एग्रीस्टेक पंजीयन, आॅटो डायवर्सन, संयुक्त वन सर्वेक्षण के अलावा शासन के निर्देशानुसार राजस्व विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों का आई-गोट कर्मयोगी पोर्टल में प्रत्येक माह प्रशिक्षण के कार्य की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार स्वयं तथा अपने अधीनस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों का प्रतिमाह न्यूनतम 01 घण्टे आई-गोट कर्मयोगी प्रशिक्षण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने जिले के सभी नगरीय निकायों के आवासहीन व्यक्तियों को पट्टा वितरण हेतु सर्वेक्षण के कार्य तथा मुख्यमंत्री जनदर्शन पोर्टल के लंबित प्रकरणों के निराकरण तथा असर्वेक्षित ग्रामों के सर्वेक्षण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।



Related News
thumb

झालखम्हरिया में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर प्रारंभ, ग्रामीणों की स्व...

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार ग्राम झालखम्हरिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।


thumb

महतारी वंदन योजना से गीतांजली के सपनों को मिली नई उड़ान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल को मजबूत कर रही है।


thumb

कलेक्टर जनदर्शन में 45 आवेदन प्राप्त, शीघ्र निराकरण करने अधिकारियों...

कलेक्टर कार्यालय में सोमवार आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 45 आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं...


thumb

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से अनिता शर्मा के घर फैली सौर ऊर्जा की र...

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना आम नागरिकों के लिए बिजली की बचत के साथ-साथ अतिरिक्त आय का एक प्रभावी माध्यम बन रही है। शहर के रामा ग्रीन सिटी निवासी अनि...


thumb

महतारी वंदन योजना बनी संघर्ष के दौर में रनिया बाई का सहारा, 30वीं औ...

विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत रोहिना के आश्रित ग्राम सेंम्हाराडीह की रनिया बाई ध्रुव का जीवन संघर्ष और हौसले की मिसाल है। आदिवासी समाज से आने ...


thumb

महतारी वंदन योजना बनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव

जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम साढ़ौली की गुंजा बाई धु्रव के लिए महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक राशि परिवार के लिए महत्...