राज्य में महतारी वंदन योजना का सफलतापूर्वक 30 माह पूर्ण

Posted On:- 2026-08-25




मुख्यमंत्री साय मंगलवार 25 अगस्त को 31वें किस्त की राशि का अंतरण कर मातृ शक्तियों को देंगे रक्षाबंधन की सौगात

बालोद, (वीएनएस)।/छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य के मातृ शक्तियों का सम्मान करते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सबल, सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु राज्य में प्रारंभ किए गए महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना सफलतापूर्वक 30 माह पूर्ण हो गया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री  साय मंगलवार 25 अगस्त को विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहान दीदियों एवं स्व सहायता समूह के सम्मान समारोह के अवसर पर महतारी वंदन योजना के 31वें किस्त की राशि का अंतरण कर राज्य के मातृ शक्तियों को रक्षाबंधन की सौगात देंगे। उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत अब तक इस योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के खाते में 19 हजार 444 करोड़ रूपये की राशि का भुगतान किया जा रहा है। अब शीघ्र ही राज्य के माता एवं बहनों को 31वें किस्त की राशि की सौगात भी मिलने वाली है। इस योजना से होने वाले भुगतान एवं अन्य जानकारी प्राप्त करने हेतु महतारी वंदन योजना के पोर्टल https://mahtarivandan.cgstate.gov.in  अथवा महतारी वंदन योजना के मोबाइल ऐप से हितग्राही प्लेस्टोर से डाउनलोड कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना के जिन हितग्राहियों का केवायसी नही हुआ है उन्हें अनिवार्य रूप से अपने आंगनबाड़ी केन्द्र के कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों से संपर्क कर 31 अगस्त 2026 तक ईकेवायसी करने को कहा गया है। जिससे उन्हें इस योजना के राशि का भुगतान निर्बाध रूप से सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही इस योजना से लाभान्वित जिन हितग्राहियों का देहांत हो गया है उनका नाम लाभ सूची से हटाया जाना आवश्यक है। इसके लिए महतारी वंदन योजना के सार्वजनिक पोर्टल में घटना प्रतिवेदित कर अथवा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सूचित कर इस संबंध में जानकारी दी जा सकती है।



Related News
thumb

झालखम्हरिया में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर प्रारंभ, ग्रामीणों की स्व...

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार ग्राम झालखम्हरिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।


thumb

महतारी वंदन योजना से गीतांजली के सपनों को मिली नई उड़ान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल को मजबूत कर रही है।


thumb

कलेक्टर जनदर्शन में 45 आवेदन प्राप्त, शीघ्र निराकरण करने अधिकारियों...

कलेक्टर कार्यालय में सोमवार आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 45 आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं...


thumb

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से अनिता शर्मा के घर फैली सौर ऊर्जा की र...

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना आम नागरिकों के लिए बिजली की बचत के साथ-साथ अतिरिक्त आय का एक प्रभावी माध्यम बन रही है। शहर के रामा ग्रीन सिटी निवासी अनि...


thumb

महतारी वंदन योजना बनी संघर्ष के दौर में रनिया बाई का सहारा, 30वीं औ...

विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत रोहिना के आश्रित ग्राम सेंम्हाराडीह की रनिया बाई ध्रुव का जीवन संघर्ष और हौसले की मिसाल है। आदिवासी समाज से आने ...


thumb

महतारी वंदन योजना बनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव

जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम साढ़ौली की गुंजा बाई धु्रव के लिए महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक राशि परिवार के लिए महत्...