बालोद, (वीएनएस)।/नमो ड्रोन दीदी योजना अंतर्गत बालोद जिले की चित्ररेखा साहू एक सफल ड्रोन दीदी बनकर अब आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में नई उड़ान भर रही है। वे अब किसानों के मित्र के रूप में आधुनिक कृषि यंत्र ड्रोन के माध्यम से फसलों में नैनो उर्वरकों के छिड़काव का कार्य करती हैं। उन्होंने बताया कि ड्रोन दीदी बनकर वे काफी गर्व महसुस करती हैं, क्योंकि उससे उन्हें एक नई पहचान मिली है, लोग अब उन्हें ड्रोन दीदी के नाम से जानते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें नई पहचान के साथ ही आर्थिक रूप से नई उड़ान भरने का मौका मिला, अब उन्हें अपनी सारी जरूरतों के लिए बेहतर आय प्राप्त हो जाता है। चित्ररेखा साहू ने बताया कि ड्रोन दीदी बनने के साथ ही जब आर्थिक स्थिति बेहतर हुई तो उन्होंने अपने लिए स्कूटी खरीदा, जिसके पश्चात अपने घर का निर्माण कार्य पूरा कराया और अब वे अपनी बेटी को बेहतर शिक्षा दिलाने का कार्य कर रही हैं। ड्रोन दीदी चित्ररेखा साहू ने बताया कि शासन हम महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर हमें आगे बढ़ाने के लिए पूरी मदद कर रही है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के संचालन से महिलाओं की छोट-छोटी जरूरतों को पूरा करने का बेहतर सहारा प्राप्त हुआ है। चित्ररेखा साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री विष्णु भैया, हम महिलाओं के हित में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री साय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें रक्षाबंधन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार ग्राम झालखम्हरिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल को मजबूत कर रही है।
कलेक्टर कार्यालय में सोमवार आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 45 आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं...
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना आम नागरिकों के लिए बिजली की बचत के साथ-साथ अतिरिक्त आय का एक प्रभावी माध्यम बन रही है। शहर के रामा ग्रीन सिटी निवासी अनि...
विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत रोहिना के आश्रित ग्राम सेंम्हाराडीह की रनिया बाई ध्रुव का जीवन संघर्ष और हौसले की मिसाल है। आदिवासी समाज से आने ...
जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम साढ़ौली की गुंजा बाई धु्रव के लिए महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक राशि परिवार के लिए महत्...