कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की

Posted On:- 2026-08-25




नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्तियों को पट्टा वितरण हेतु 27 अगस्त तक पात्रता सूची का निर्धारण करने के दिए निर्देश

बालोद, (वीएनएस)।/कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन परिवारों को पट्टा वितरण, जल जीवन मिशन कार्य, एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन, डिजिटल फसल सर्वेक्षण कार्य सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की है। श्रीमती मिश्रा ने सभी एसडीएम तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को नगरीय निकाय के आवासहीन परिवारों को पट्टा वितरण हेतु पात्रता सूची का निर्धारण कर 27 अगस्त तक इसकी जानकारी अनिवार्य रूप से देने के निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत उन्होंने अधिकारियों को केवल घास जमीन का ही पट्टा देने के निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन हेतु शेष रह गए कृषकों का शत प्रतिशत पंजीयन, डिजिटल फसल सर्वेक्षण कार्य आदि के कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक एवं  अजय किशोर लकरा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष एवं राजस्व अनुविभागीय अधिकारी के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।  



Related News
thumb

झालखम्हरिया में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर प्रारंभ, ग्रामीणों की स्व...

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार ग्राम झालखम्हरिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।


thumb

महतारी वंदन योजना से गीतांजली के सपनों को मिली नई उड़ान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल को मजबूत कर रही है।


thumb

कलेक्टर जनदर्शन में 45 आवेदन प्राप्त, शीघ्र निराकरण करने अधिकारियों...

कलेक्टर कार्यालय में सोमवार आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 45 आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं...


thumb

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से अनिता शर्मा के घर फैली सौर ऊर्जा की र...

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना आम नागरिकों के लिए बिजली की बचत के साथ-साथ अतिरिक्त आय का एक प्रभावी माध्यम बन रही है। शहर के रामा ग्रीन सिटी निवासी अनि...


thumb

महतारी वंदन योजना बनी संघर्ष के दौर में रनिया बाई का सहारा, 30वीं औ...

विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत रोहिना के आश्रित ग्राम सेंम्हाराडीह की रनिया बाई ध्रुव का जीवन संघर्ष और हौसले की मिसाल है। आदिवासी समाज से आने ...


thumb

महतारी वंदन योजना बनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव

जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम साढ़ौली की गुंजा बाई धु्रव के लिए महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक राशि परिवार के लिए महत्...