जिला स्तरीय शांति सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

Posted On:- 2026-08-25




जिले वासियों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द्र के साथ ईद मिलाद-उन-नबी एवं कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को मनाने की अपील की गई

बालोद, (वीएनएस)।/कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज अपर कलेक्टर  अजय किशोर लकरा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रशासन द्वारा बालोद जिले के सभी धर्म, वर्ग एवं सम्प्रदाय के लोगों से बुधवार 26 अगस्त को ईद मिलाद-उन-नबी एवं शुक्रवार 04 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द्र के साथ मनाने की अपील की गई। बैठक में इस दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उपायों के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर  लकरा ने सभी समाज प्रमुखों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द्र के साथ इन दोनों पर्वों के आयोजन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, पुलिस एवं राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी एवं समाज प्रमुखगण उपस्थित थे।



Related News
thumb

झालखम्हरिया में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर प्रारंभ, ग्रामीणों की स्व...

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार ग्राम झालखम्हरिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।


thumb

महतारी वंदन योजना से गीतांजली के सपनों को मिली नई उड़ान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल को मजबूत कर रही है।


thumb

कलेक्टर जनदर्शन में 45 आवेदन प्राप्त, शीघ्र निराकरण करने अधिकारियों...

कलेक्टर कार्यालय में सोमवार आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 45 आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं...


thumb

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से अनिता शर्मा के घर फैली सौर ऊर्जा की र...

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना आम नागरिकों के लिए बिजली की बचत के साथ-साथ अतिरिक्त आय का एक प्रभावी माध्यम बन रही है। शहर के रामा ग्रीन सिटी निवासी अनि...


thumb

महतारी वंदन योजना बनी संघर्ष के दौर में रनिया बाई का सहारा, 30वीं औ...

विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत रोहिना के आश्रित ग्राम सेंम्हाराडीह की रनिया बाई ध्रुव का जीवन संघर्ष और हौसले की मिसाल है। आदिवासी समाज से आने ...


thumb

महतारी वंदन योजना बनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव

जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम साढ़ौली की गुंजा बाई धु्रव के लिए महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक राशि परिवार के लिए महत्...