अवैध वसूली की शिकायत पर प्रोविजनल उप निरीक्षक निलंबित

Posted On:- 2026-08-25




रायपुर (वीएनएस)। रायपुर ग्रामीण पुलिस के अंतर्गत आने वाले राखी थाने में पदस्थ प्रोविजनल उप निरीक्षक महेश कुमार ओगरे के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद एसपी रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस लाइन रायपुर ग्रामीण निर्धारित किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रोविजनल उप निरीक्षक महेश कुमार ओगरे राखी थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 10/2026 की विवेचना कर रहे थे। इसी मामले की जांच के दौरान उनके खिलाफ संबंधित पक्ष पर जबरन दबाव बनाकर रुपये ऐंठने और अवैध वसूली करने की शिकायत पुलिस अधिकारियों को मिली थी।




Related News
thumb

ऊर्जा के भविष्य पर विद्यार्थियों ने रखे विचार, राष्ट्रीय विज्ञान सं...

विकासखंड स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 का आयोजन मंगलवार को स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दंतेवाड़ा में किय...


thumb

परकेली बैराज सर्वेक्षण कार्य के लिए 2.64 करोड़ रूपए स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा बीजापुर जिले के विकासखण्ड-भैरमगढ़ की परकेली बैराज के सर्वेक्षण कार्य के लिए दो करोड़ 64 लाख 18 हजार रूपए स्वीकृत...


thumb

त्यौहारों के मद्देनजर विभिन्न प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री की जां...

कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन, खाद्य विभ...


thumb

कलेक्टर ने किया एसडीएम कार्यालय भानुप्रतापपुर का निरीक्षण

कलेक्टर कुंदन कुमार ने कांकेर जिले में पदस्थापना के बाद अनुविभाग मुख्यालय भानुप्रतापपुर का प्रथम प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम एवं तहसील का...


thumb

कलेक्टर कुंदन ने खेल कार्यालय और बस स्टैंड परिसर का किया फॉलोअप विजिट

कलेक्टर कुंदन कुमार ने मंगलवार की सुबह कांकेर शहर के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर फॉलोअप विजिट किया। कलेक्टर कुमार द्वारा पिछले दो दिनों तक शहर के व...


thumb

महतारी वंदन की राशि से बेटियों की भविष्य संवार रहीं पुष्पा विश्वकर्मा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील सोच और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना अनेक परिवारों के जीवन में ...