रक्षाबंधन से पहले खाते में आई महतारी वंदन की 31वीं किश्त, ज्योति के लिए भाई के स्नेह जैसी बनी सौगात

Posted On:- 2026-08-27




सुकमा (वीएनएस)। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खातों में नियमित रूप से पहुंच रही आर्थिक सहायता उनके लिए आत्मनिर्भरता, सम्मान और भरोसे का मजबूत आधार बन रही है। ग्राम लक्ष्मीपारा निवासी ज्योति सोड़ी के लिए योजना की 31वीं किश्त रक्षाबंधन से पहले खुशियों की सौगात लेकर आई। मोबाइल पर खाते में 1000 रुपये जमा होने का संदेश मिलते ही उनके चेहरे पर मुस्कान खिल उठी। त्यौहार से पहले मिली इस आर्थिक सहायता ने उनके उत्साह को और बढ़ा दिया।

ज्योति बताती हैं कि योजना के तहत मिलने वाली राशि घरेलू जरूरतों और बच्चों से जुड़े खर्चों में काफी सहायक साबित होती है। वे हर महीने 500 रुपये अपनी बेटी के सुकन्या समृद्धि योजना खाते में जमा करती हैं, जबकि शेष राशि घर की छोटी-मोटी आवश्यकताओं और व्यक्तिगत जरूरतों में उपयोग करती हैं। उनका कहना है कि पहले ऐसी जरूरतों के लिए परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब अपने बैंक खाते में नियमित राशि आने से उनमें आत्मविश्वास और आर्थिक निर्णय लेने की क्षमता बढ़ी है।

रक्षाबंधन से ठीक पहले मिली किश्त ज्योति के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि त्योहार के दौरान घर-परिवार की जरूरतें बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस राशि से आवश्यक सामान खरीदने और परिवार के साथ त्योहार की खुशियां बांटने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ज्योति ने कहा, “रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि देकर मुख्यमंत्री भैया ने हमारी खुशियां बढ़ा दी हैं। यह राशि हमारे लिए भाई के स्नेह और आशीर्वाद जैसी है।”

महतारी वंदन योजना जिले की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उन्हें परिवार के आर्थिक निर्णयों में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर दे रही है। नियमित आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरतें सम्मानपूर्वक पूरी कर पा रही हैं और बचत की दिशा में भी कदम बढ़ा रही हैं। ज्योति की कहानी इसी बदलते आत्मविश्वास की तस्वीर है, जहां सरकारी सहायता केवल खाते में आने वाली राशि नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता, सम्मान और भविष्य को बेहतर बनाने का संबल बन रही है।




Related News
thumb

माय भारत के तत्वावधान में बसना महाविद्यालय में हुआ खेलो इंडिया संवा...

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर माय भारत युवा कार्यक्रम के तत्वावधान में स्व. जयदेव सतपथी महाविद्यालय, बसना में खेलो इंडिया संवाद - खेल की बात पीएम म...


thumb

प्रत्येक युवा खेल के लिए एक घंटा समय निकालें-सांसद भोजराज नाग

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इं़िडया संवाद कार्यक्रम के तहत देश के युवाओं से वर्चुअल संवाद किया, देशभर के लाखों युवा इसमें वर्चुअली रूप ...


thumb

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन,लोगों ने सुझाव दिए

समान नागरिक संहिता के लिए गठित समिति के सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस द्वय श्री शत्रुघ्न सिंह और श्री एम.के.राउत, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मोहन पवार, सेवानिव...


thumb

महतारी वंदन योजना बनी सावित्री के परिवार का आर्थिक संबल, बहनों के ल...

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।


thumb

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों के निराकर...

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प...


thumb

भव्य सावन तीज मिलन महोत्सव : महिलाओं व युवतियों ने उत्साहपूर्वक लिय...

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोंडागांव में भव्य सावन तीज मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर विकास...