सुकमा (वीएनएस)। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खातों में पहुंच रही 31वीं किश्त ग्रामीण परिवारों के लिए आर्थिक संबल के साथ आत्मविश्वास की नई वजह बन रही है। ग्राम अंबिकापारा की स्व-सहायता समूह से जुड़ी तान्या नाग भी इस योजना से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उनके लिए हर महीने मिलने वाली सहायता राशि परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है। सब्जी, साबुन-तेल और बच्चों के लिए खाद्य सामग्री जैसी आवश्यकताओं पर राशि का उपयोग कर वे परिवार की आर्थिक व्यवस्था में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
तान्या नाग कहती हैं कि “विष्णु भैया की सरकार में हम बहनों के हुनर और मेहनत को सम्मान मिल रहा है। महतारी वंदन योजना से हमें आगे बढ़ने का अवसर मिला है। इससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है और अब हमें लगता है कि हम भी अपने पैरों पर खड़े होकर परिवार को मजबूत बना सकती हैं।” उनके अनुसार, नियमित आर्थिक सहायता से छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम हुई है और परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाने का विश्वास मजबूत हुआ है। योजना की राशि उनके लिए केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि सम्मान के साथ अपने निर्णय लेने का माध्यम भी बन रही है।
महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके आत्मविश्वास और परिवार में भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अपने हुनर और मेहनत को नई दिशा देकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। तान्या नाग की कहानी इसी बदलाव की तस्वीर है, जहां नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए रोजमर्रा की जरूरतों का सहारा बनने के साथ “बहनों का मान, विष्णु भैया का सम्मान” की भावना को भी मजबूत कर रही है।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर माय भारत युवा कार्यक्रम के तत्वावधान में स्व. जयदेव सतपथी महाविद्यालय, बसना में खेलो इंडिया संवाद - खेल की बात पीएम म...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इं़िडया संवाद कार्यक्रम के तहत देश के युवाओं से वर्चुअल संवाद किया, देशभर के लाखों युवा इसमें वर्चुअली रूप ...
समान नागरिक संहिता के लिए गठित समिति के सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस द्वय श्री शत्रुघ्न सिंह और श्री एम.के.राउत, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मोहन पवार, सेवानिव...
राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प...
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोंडागांव में भव्य सावन तीज मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर विकास...