रक्षाबंधन से पहले मिला खुशियों का उपहार, महिलाओं ने कहा धन्यवाद विष्णु भैया

Posted On:- 2026-08-28




महिला सशक्तिकरण संबंधी विभिन्न योजनाओं के संचालन के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

बालोद (वीएनएस)। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने पावन पर्व रक्षाबंधन के पूर्व ही महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि प्रदेश की लाखों बहनों के खातों में सीधे अंतरित कर दी है। समय से पूर्व ही खाते में राश्षि पहुॅचने पर प्रदेशभर की महिलाओं के चेहरे खिल उठे हैं और उन्होंने अपने विष्णु भैया का सहृदय आभार व्यक्त किया है। यह आर्थिक संबल न केवल त्योहार की खुशियों को दोगुना कर रहा है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त भी बना रहा है। जिले के डौण्डी विकासखण्ड के वनांचल के ग्राम कुमुड़कट्टा की श्रीमती जयश्री मंडावी ने बताया कि रक्षाबंधन के पूर्व उनके बैंक खाते में महतारी वंदन की राशि आ चुकी है। इससे वे इस बार रक्षाबंधन का पर्व बेहतर रूप में मना पाएंगी। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना की राशि से इस अपने भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदेगी। जयश्री ने कहा कि इस सौगात से उनके त्यौहार का उत्साह दोगुना हो गया है। त्यौहार से पूर्व मिली इस आर्थिक सहायता के लिए जयश्री ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का आभार जताते हुए हृदय से कहा - धन्यवाद विष्णु भैया।

जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम कलकसा की श्रीमती बेनी बाई साहू ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना के साथ ही अन्य महिला हितैषी योजनाओं से महिलाओं को अपने दैनिक जीवन में आगे बढ़ने का बेहतर माध्यम मिला है। उन्होंने बताया कि वे सबला स्वसहायता समूह का संचालन करती हैं। उन्होंने समूह के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्षम योजना के तहत 01 लाख रूपए का ऋण लिया है। जिससे उन्होंने गांव के ही 04 अंागनबाड़ी केन्द्रों में खाद्य सामाग्री प्रदान करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य से न केवल उनका व्यवसाय बढ़ा है, बल्कि समूह की अन्य महिलाओं को भी रोजगार के साथ ही आर्थिक मजबूती मिली है। उन्होंने योजनाओं के संचालन के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का विष्णु भैया कहकर, उनका आभार व्यक्त किया है।

--00--



Related News
thumb

झालखम्हरिया में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर प्रारंभ, ग्रामीणों की स्व...

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार ग्राम झालखम्हरिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।


thumb

महतारी वंदन योजना से गीतांजली के सपनों को मिली नई उड़ान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल को मजबूत कर रही है।


thumb

कलेक्टर जनदर्शन में 45 आवेदन प्राप्त, शीघ्र निराकरण करने अधिकारियों...

कलेक्टर कार्यालय में सोमवार आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 45 आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं...


thumb

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से अनिता शर्मा के घर फैली सौर ऊर्जा की र...

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना आम नागरिकों के लिए बिजली की बचत के साथ-साथ अतिरिक्त आय का एक प्रभावी माध्यम बन रही है। शहर के रामा ग्रीन सिटी निवासी अनि...


thumb

महतारी वंदन योजना बनी संघर्ष के दौर में रनिया बाई का सहारा, 30वीं औ...

विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत रोहिना के आश्रित ग्राम सेंम्हाराडीह की रनिया बाई ध्रुव का जीवन संघर्ष और हौसले की मिसाल है। आदिवासी समाज से आने ...


thumb

महतारी वंदन योजना बनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव

जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम साढ़ौली की गुंजा बाई धु्रव के लिए महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक राशि परिवार के लिए महत्...