महासमुंद (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेषकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला अथवा अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष ‘मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)’ पुरस्कार प्रदान किया जाता है। वर्ष 2026-27 के लिए इस सम्मान हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा योग्य एवं पात्र महिला अथवा अशासकीय संस्था से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। इस पुरस्कार के अंतर्गत चयनित महिला अथवा अशासकीय संस्था को 2 लाख रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पट्टिका सम्मान स्वरूप प्रदान की जाएगी। इसी तरह महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष एवं नारी उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतिवर्ष “माता बहादुर कलारिन सम्मान” प्रदान किया जाता है। वर्ष 2026-27 के लिए इस सम्मान हेतु योग्य एवं पात्र महिलाओं से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। सम्मान के अंतर्गत चयनित एक महिला को 2 लाख रुपये की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाएगी। इसी तरह छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेषकर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष “वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार” प्रदान किया जाता है। वर्ष 2026-27 के लिए इस पुरस्कार हेतु योग्य एवं पात्र महिलाओं से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। इस पुरस्कार के अंतर्गत चयनित महिला को 2 लाख रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पट्टिका सम्मान स्वरूप प्रदान की जाएगी।
जिले की इच्छुक एवं पात्र महिला अथवा संस्था निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपनी प्रविष्टि 25 सितम्बर 2026 तक जिला कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, महासमुंद में जमा कर सकती है। प्राप्त प्रविष्टियों की जिला स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग के उपरांत जिले से सर्वोत्कृष्ट दो महिला, संस्थाओं के नाम का चयन कर अनुशंसा सहित संचालनालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, नवा रायपुर को भेजा जाएगा। विभाग ने पात्र एवं इच्छुक महिला एवं अशासकीय संस्थाओं से अपील की है कि वे निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपनी प्रविष्टियां निर्धारित तिथि तक जिला कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करें। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा। पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं निर्धारित प्रारूप महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट www.cgwed.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित और पक्के आवास का सपना साकार करने का माध्यम बन रही है। योजना...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा सं...
कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित समय-सीमा की बैठक में सेवा संकल्प अभियान के आयोजन की तैयारी के साथ शासकीय योजनाओं के...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील पहल से उत्तराखण्ड के चमोली जिले में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने से हुई दुर्घटना में कोंडागांव जिले के मृ...
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को सामने लाया जा रहा है। इसी कड़ी में महतारी वंदन योजना डोंगरगांव विका...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल में गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने और उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करने का संकल्प निरंतर साकार हो ...