जिले में नेत्रदान के प्रति बढ़ी जागरूकता : आमजनों से नेत्रदान कार्य में सहभागी बनने की अपील

Posted On:- 2026-09-10




महासमुंद (वीएनएस)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में नेत्रदान के प्रति जनजागरूकता लगातार बढ़ रही है। लोगों में यह समझ विकसित हो रही है कि मृत्यु के पश्चात नेत्रदान कर दो दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन में रोशनी लाई जा सकती है।

जिले में 25 अगस्त से 08 सितंबर 2026 तक आयोजित नेत्रदान पखवाड़े के दौरान लोगों को नेत्रदान के महत्व की जानकारी दी गई तथा नेत्रदान हेतु संकल्प पत्र भरने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में सरायपाली विकासखंड के ग्राम कोलतापारा, बलौदा निवासी सैरेन्दी स्वाइ/कविराज ने 03 सितंबर को नेत्रदान का घोषणा पत्र भरकर नेत्रदान का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुदाम भोई एवं उनके पुत्र संगमलाल स्वाई उपस्थित रहे। वहीं 09 सितंबर को बागबाहरा विकासखंड के ग्राम पचेड़ा निवासी रामेश्वर सिंह दीवान/ बदलू सिंह दीवान ने जिला अस्पताल महासमुंद में नेत्रदान हेतु संकल्प पत्र भरा। इस दौरान उनके उत्तराधिकारी मनहरण एवं राधेश्याम तथा मित्र सुखलाल साहू उपस्थित रहे।

जिले में हाल ही में दो व्यक्तियों द्वारा मृत्यु उपरांत नेत्रदान भी किया गया। जुलाई 2026 में क्लब पारा महासमुंद निवासी स्व. छोटालाल कोठारी तथा 18 अगस्त को ग्राम पीढ़ी, लहंगर निवासी स्व.  उत्तरा बाई चंद्राकर का नेत्रदान किया गया। नेत्रदान की सूचना उनके परिवार के सदस्यों द्वारा जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग को दी गई। इस कार्य में परिवार की सहमति और तत्परता की विशेष भूमिका रही।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशन में नेत्ररोग विशेषज्ञ एवं नेत्रदान अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गोरियार, सहायक नेत्रदान अधिकारी अवधेश कुमार यादव, उमेश कुमार गोतमारे तथा जिले के विभिन्न प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थ नेत्र सहायक अधिकारी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा नेत्रदान के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि नेत्रदान मृत्यु के पश्चात किया जाता है। मृत्यु के 06 घंटे के भीतर नेत्र ज्योति का संग्रहण किया जा सकता है। इसके लिए मृत्यु की सूचना तत्काल जिला अस्पताल की नेत्र इकाई अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र को देना आवश्यक है। विभाग ने आमजन से नेत्रदान के लिए आगे आने और इस पुनीत एवं लोककल्याणकारी कार्य में सहभागी बनने की अपील की है।



Related News
thumb

सेवा संकल्प अभियान : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण रू घर का पूरा ...

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित और पक्के आवास का सपना साकार करने का माध्यम बन रही है। योजना...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : 1 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा सं...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित समय-सीमा की बैठक में सेवा संकल्प अभियान के आयोजन की तैयारी के साथ शासकीय योजनाओं के...


thumb

चमोली हादसे में जिले के मृतकों व घायलों के परिजनों को 28 लाख रुपए क...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील पहल से उत्तराखण्ड के चमोली जिले में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने से हुई दुर्घटना में कोंडागांव जिले के मृ...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : महतारी वंदन योजना से लोकेश्वरी के जीवन में आया...

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को सामने लाया जा रहा है। इसी कड़ी में महतारी वंदन योजना डोंगरगांव विका...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : पक्के घर से मिली खुशियों की सौगात, धूलेश्वरी ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल में गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने और उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करने का संकल्प निरंतर साकार हो ...