महासमुंद (वीएनएस)। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ परिवार की जरूरतों को पूरा करने और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बचत करने का अवसर भी दे रही है। योजना से मिलने वाली राशि का महिलाएं अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार सदुपयोग कर रही हैं। महासमुंद शहर की कनिज फातिमा और कचरू देवार योजना की राशि से अपनी बेटियों के नाम सुकन्या समृद्धि खाते खुलवा कर हर माह बचत कर रही है।
महासमुंद शहर के राम रहीम नगर निवासी कनिज फातिमा को योजना का लाभ निरंतर हर माह मिल रहा है। वे योजना से प्राप्त एक हजार रुपए की राशि में से 500 रुपए अपनी बिटिया के नाम से सुकन्या समृद्धि खाते में जमा कर रही हैं, जबकि शेष 500 रुपए बिटिया के पोषण एवं आवश्यकताओं पर खर्च करती हैं। उनका कहना है कि महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें अपनी बेटी के भविष्य के लिए बचत करने का अवसर दिया है। इसी तरह देवार डेरा निवासी कचरू देवार भी महतारी वंदन योजना की राशि का सदुपयोग करते हुए अपनी बिटिया के नाम से सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाई हैं। वे प्रत्येक माह योजना से प्राप्त राशि में से 500 रुपए खाते में जमा कर रही हैं। इस तरह योजना से मिलने वाली सहायता राशि आज बेटियों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए सहायक बन रही है।
कनिज फातिमा और कचरू देवार ने महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने और बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित और पक्के आवास का सपना साकार करने का माध्यम बन रही है। योजना...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा सं...
कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित समय-सीमा की बैठक में सेवा संकल्प अभियान के आयोजन की तैयारी के साथ शासकीय योजनाओं के...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील पहल से उत्तराखण्ड के चमोली जिले में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने से हुई दुर्घटना में कोंडागांव जिले के मृ...
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को सामने लाया जा रहा है। इसी कड़ी में महतारी वंदन योजना डोंगरगांव विका...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल में गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने और उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करने का संकल्प निरंतर साकार हो ...