अस्वच्छ व्यवसाय में कार्यरत परिवारों के विद्यार्थियों को प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति का मिलेगा लाभ

Posted On:- 2026-09-11




महासमुंद (वीएनएस)। लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार केन्द्र प्रवर्तित प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अस्वच्छ व्यवसाय में कार्यरत परिवारों के कक्षा 1ली से 10वीं तक के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। योजना के तहत गैर-छात्रावासी विद्यार्थियों को 3,500 रुपए तथा छात्रावासी विद्यार्थियों को 8,000 रुपए प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति देय है।

यह छात्रवृत्ति व्यवसाय आधारित है तथा योजना के अंतर्गत किसी प्रकार की आय सीमा निर्धारित नहीं है। पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए संबंधित परिवार का व्यवसाय प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाया जाना आवश्यक है। छात्रवृत्ति पोर्टल पर माह सितम्बर से विद्यार्थियों के पंजीयन एवं सत्यापन की प्रक्रिया प्रारंभ किया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा पात्र विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकों से अपील की गई है कि संबंधित विद्यालय से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराएं। ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न हो।



Related News
thumb

सेवा संकल्प अभियान : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण रू घर का पूरा ...

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित और पक्के आवास का सपना साकार करने का माध्यम बन रही है। योजना...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : 1 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा सं...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित समय-सीमा की बैठक में सेवा संकल्प अभियान के आयोजन की तैयारी के साथ शासकीय योजनाओं के...


thumb

चमोली हादसे में जिले के मृतकों व घायलों के परिजनों को 28 लाख रुपए क...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील पहल से उत्तराखण्ड के चमोली जिले में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने से हुई दुर्घटना में कोंडागांव जिले के मृ...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : महतारी वंदन योजना से लोकेश्वरी के जीवन में आया...

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को सामने लाया जा रहा है। इसी कड़ी में महतारी वंदन योजना डोंगरगांव विका...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : पक्के घर से मिली खुशियों की सौगात, धूलेश्वरी ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल में गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने और उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करने का संकल्प निरंतर साकार हो ...