एमसीबी (वीएनएस)। कलेक्टर तथा जिला सलाहकार समिति (माय भारत) की अध्यक्ष संतन देवी जांगड़े के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में मेरा युवा भारत (माय भारत) के अंतर्गत ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के आयोजन एवं युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला युवा अधिकारी चहल कैलाशिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ युवाओं को अपनी प्रतिभा, विचार और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेगा। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों से अपील की गई कि वे अपने विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों, गैर-सरकारी संगठनों तथा अन्य ज्ञान संस्थानों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।
बैठक में माय भारत की गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए विभागवार भूमिका एवं उत्तरदायित्व भी निर्धारित किए गए। साथ ही युवाओं को प्रशासनिक, न्यायिक, औद्योगिक, तकनीकी, सामाजिक एवं विकासात्मक संस्थाओं से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के सहयोग से विविध गतिविधियां आयोजित करने पर सहमति बनी।
जिला सलाहकार समिति ने इस पहल को जिले के युवाओं में नेतृत्व क्षमता, नवाचार, सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। बैठक में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षा विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कौशल विकास, स्काउट एंड गाइड, उच्च शिक्षा विभाग, लीड बैंक, एनएसएस जिला संगठक, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, संस्कृति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, माय भारत सहित अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित और पक्के आवास का सपना साकार करने का माध्यम बन रही है। योजना...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा सं...
कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित समय-सीमा की बैठक में सेवा संकल्प अभियान के आयोजन की तैयारी के साथ शासकीय योजनाओं के...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील पहल से उत्तराखण्ड के चमोली जिले में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने से हुई दुर्घटना में कोंडागांव जिले के मृ...
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को सामने लाया जा रहा है। इसी कड़ी में महतारी वंदन योजना डोंगरगांव विका...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल में गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने और उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करने का संकल्प निरंतर साकार हो ...