एमसीबी (वीएनएस)। 17 सितंबर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में जनभागीदारी की भव्य तस्वीर देखने को मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्र निर्माण की 25 वर्षों की यात्रा के प्रति कृतज्ञता और शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति के रूप में जिले में लाखों दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत घर-घर दीप जलेंगे और गांवों से लेकर शहरों, सरोवरों एवं तालाबों तक रोशनी का अद्भुत नजारा दिखाई देगा।
जनपद पंचायत खड़गवां, मनेन्द्रगढ़ एवं भरतपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में दीपों का वितरण शुरू कर दिया गया है। पंचायतों के माध्यम से नागरिकों तक दीप पहुंचाए जा रहे हैं, ताकि 17 सितंबर की शाम अधिक से अधिक परिवार इस सामूहिक आयोजन का हिस्सा बन सकें। दीपों की रोशनी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा निरंतर जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण की यात्रा के लिए मंगल कामना की जाएगी।
घर-घर पहुंचेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ :
‘हर घर आशीर्वाद का दीया’ इस अभियान का मुख्य संदेश है। जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे 17 सितंबर की शाम अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर इस जनभागीदारी अभियान से जुड़ें। प्रत्येक घर में जलने वाला दीप केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं होगा, बल्कि आभार, शुभकामना, सकारात्मकता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का संदेश देगा। ग्राम पंचायतों में दीप वितरण के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह बढ़ रहा है। जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और नागरिकों की सहभागिता से यह आयोजन जनभागीदारी के उत्सव का रूप ले रहा है।
तीनों विकासखंडों में जगमगाएगा एमसीबी :
मनेन्द्रगढ़, खड़गवां और भरतपुर विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। कटकोना, कठौतिया, बिहारपुर, खड़गवां, हरचौका, माड़ीसरई, डोमहरा, गिद्धमुड़ी, दुग्गी, उधनापुर, देवाडांड, लकड़ापारा, शिवपुर, चिरमिरी, परसगढ़ी, बेलबहारा सहित अनेक क्षेत्रों में नागरिक सामूहिक रूप से दीप जलाएंगे। वृद्धाश्रमों में भी दीप प्रज्वलित कर बुजुर्गों के बीच अपनत्व, सम्मान और सहभागिता का संदेश दिया जाएगा।
सरोवरों और तालाबों में झिलमिलाएंगे दीप :
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की खासियत यह होगी कि दीप प्रज्वलन केवल घरों तक सीमित नहीं रहेगा। जिले के विभिन्न सरोवरों एवं तालाबों में भी हजारों दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। जल में प्रतिबिंबित होते दीपों का मनमोहक दृश्य एकजुटता, जनभागीदारी और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देगा।
25 वर्षों की जनसेवा यात्रा को नमन :
7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने से लेकर 26 मई 2014 को देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने तथा वर्ष 2019 और 9 जून 2024 को पुनः प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने तक की यात्रा 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी रही है। इसी यात्रा के प्रति शुभकामनाओं एवं कृतज्ञता की अभिव्यक्ति के रूप में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
सेवा संकल्प अभियान से जुड़ेगा जनभागीदारी का संदेश :
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित ‘सशक्त एम.सी.बी. सेवा संकल्प अभियान 2026’ के दौरान विभिन्न जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। अभियान के तहत लाभार्थियों के घरों में भी दीप प्रज्वलित कर उन्हें इस सामूहिक आयोजन से जोड़ा जाएगा।
एक दीप आभार का, एक दीप आशीर्वाद का :
17 सितंबर की शाम एमसीबी के गांव और शहर दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे। घर-घर जलते दीप, तालाबों और सरोवरों में झिलमिलाते दीप तथा गांव-गांव में नागरिकों की सहभागिता मिलकर जिले में जनभागीदारी का यादगार दृश्य प्रस्तुत करेगी। एक दीप आभार का, एक दीप आशीर्वाद का और एक दीप राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के नाम।
17 सितंबर को एमसीबी में लाखों दीप प्रज्वलित होकर ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान को जनभागीदारी, शुभकामना, कृतज्ञता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की उज्ज्वल मिसाल बनाएंगे।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित और पक्के आवास का सपना साकार करने का माध्यम बन रही है। योजना...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा सं...
कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित समय-सीमा की बैठक में सेवा संकल्प अभियान के आयोजन की तैयारी के साथ शासकीय योजनाओं के...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील पहल से उत्तराखण्ड के चमोली जिले में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने से हुई दुर्घटना में कोंडागांव जिले के मृ...
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को सामने लाया जा रहा है। इसी कड़ी में महतारी वंदन योजना डोंगरगांव विका...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल में गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने और उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करने का संकल्प निरंतर साकार हो ...