राष्ट्रीय राजमार्ग पर पशुओं की सुरक्षा और सड़क हादसों की रोकथाम के लिए विशेष मुहिम

Posted On:- 2026-09-15




एनएच-43 पर निराश्रित पशुओं के गले में लगाए जा रहे रेडियम बेल्ट, अब तक 346 से अधिक पशुओं को मिली सुरक्षा

एमसीबी (वीएनएस)। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं व्यस्त सड़कों पर आवारा एवं पालतू पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं तथा जनहानि और पशुहानि की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन एवं पशुधन विकास विभाग, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के नेतृत्व एवं पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों के सहयोग से एनएच-43 पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट लगाए जा रहे हैं।

रात के अंधेरे में दूर से नजर आएंगे पशु : 

राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात के समय पशुओं के अचानक सड़क पर आ जाने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेडियम बेल्ट लगाने की पहल की गई है। वाहन की हेडलाइट पड़ते ही रेडियम बेल्ट दूर से चमकेंगे, जिससे वाहन चालकों को सड़क पर मौजूद पशु पहले ही दिखाई दे जाएंगे। इससे वाहन चालक समय रहते गति नियंत्रित कर सकेंगे और दुर्घटनाओं की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी : 

अभियान के तहत एनएच-43 के प्रमुख संवेदनशील स्थलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।  PWD तिराहा,  LIC   कार्यालय, खेडिया टॉकीज, सिद्ध बाबा मंदिर घाट, घुटरीटोला बैरियर तथा कठौतिया से महाराजपुर बेरियर के आसपास बड़ी संख्या में घूमने वाले पशुओं को चिन्हित कर उनके गले में रेडियम बेल्ट लगाए जा रहे हैं। इन क्षेत्रों में 500 से अधिक घुमंतू पशुओं के विचरण को देखते हुए अभियान को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है।

चार टीमों के साथ लगातार जारी है अभियान : 

सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर मोबाइल वेटरनरी यूनिट सहित कुल चार टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों द्वारा लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर निराश्रित पशुओं को चिन्हित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत अब तक 346 से अधिक पशुओं को रेडियम बेल्ट लगाए जा चुके हैं और यह कार्य निरंतर जारी है।

पालतू पशुओं की पहचान के लिए 104 की टैगिंग : 

सिर्फ निराश्रित पशुओं की सुरक्षा ही नहीं, बल्कि अपने पशुओं को खुले में छोड़ने वाले पशुपालकों को जागरूक करने के साथ-साथ पालतू पशुओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा पालतू पशुओं को चिन्हित कर उनके कानों में टैग लगाए जा रहे हैं। अब तक 104 पशुओं की टैगिंग की जा चुकी है। टैगिंग से पशु के मालिक की पहचान आसानी से की जा सकती है। साथ ही पशु चोरी होने, बीमा संबंधी कार्यवाही, मृत पशु के पोस्टमार्टम तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने में भी यह उपयोगी साबित होती है।

पशुपालकों से की गई हाईवे पर मवेशी नहीं छोड़ने की अपील : 

पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. तनवीर अहमद ने आम नागरिकों एवं पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को राष्ट्रीय राजमार्ग अथवा व्यस्त सड़कों पर खुला न छोड़ें। उन्होंने कहा कि पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने से न केवल पशुओं की जान सुरक्षित रहेगी, बल्कि वाहन चालकों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

पशुधन विभाग की टीम निभा रही सक्रिय भूमिका : 

अभियान को सफल बनाने में पशुधन विकास विभाग के डॉ. विनीत कुमार भारद्वाज (प्रभारी), विकेश कुमार पैकरा, रूपेन्द्र कुमार पटेल, गगन कुमार निषाद, शशिकांत पांडेय, संदीप कुमार यादव, मनीष यादव, मेवालाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। जिला प्रशासन की इस पहल से एनएच-43 पर रात के समय पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के साथ-साथ पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।



Related News
thumb

सेवा संकल्प अभियान : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण रू घर का पूरा ...

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित और पक्के आवास का सपना साकार करने का माध्यम बन रही है। योजना...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : 1 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा सं...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित समय-सीमा की बैठक में सेवा संकल्प अभियान के आयोजन की तैयारी के साथ शासकीय योजनाओं के...


thumb

चमोली हादसे में जिले के मृतकों व घायलों के परिजनों को 28 लाख रुपए क...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील पहल से उत्तराखण्ड के चमोली जिले में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने से हुई दुर्घटना में कोंडागांव जिले के मृ...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : महतारी वंदन योजना से लोकेश्वरी के जीवन में आया...

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को सामने लाया जा रहा है। इसी कड़ी में महतारी वंदन योजना डोंगरगांव विका...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : पक्के घर से मिली खुशियों की सौगात, धूलेश्वरी ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल में गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने और उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करने का संकल्प निरंतर साकार हो ...