गरियाबंद (वीएनएस)। राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान के तहत गरियाबंद जिले में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान का औपचारिक आगाज किया गया। अभियान की शुरुआत जिले के प्रसिद्ध एवं आस्था के केंद्र पावन धाम भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाकर की गई। सुबह 7ः00 बजे से आयोजित महा-श्रमदान कार्यक्रम में प्रशासनिक अमला, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। अधिकारियों और ग्रामीणों ने हाथों में झाड़ू थामकर मंदिर परिसर के साथ मुख्य सड़क के किनारे तथा समीपवर्ती तालाब क्षेत्र में भी गहन साफ-सफाई की। इस दौरान एकत्रित कचरे और प्लास्टिक अपशिष्ट का सुरक्षित निस्तारण किया गया।
इस दौरान परियोजना अधिकारी भारतीस साय भगत, जनपद पंचायत सीईओ नम्रता शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संध्या वर्मा, जिला पंचायत समन्वयक परवेज हनफी, ब्लॉक समन्वयक लता निषाद एवं भानेश्वरी यादव सहित पंचायत अमला और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का उचित प्रबंधन करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। इस अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, जल स्रोतों और ग्राम पंचायतों में भी लगातार स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
भगवान विश्वकर्मा जयंती पर श्रम विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ शामिल...
सेवा संकल्प अभियान के तहत आज कांकेर शहर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह 7 बजे से ठाकुर विश्राम सिंह उद्यान, डडिया तालाब के घाट तथा कलेक्...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा स...
जिला मुख्यालय सरगुजा से लगभग 61 किलोमीटर दूर विकासखंड सीतापुर स्थित ग्राम पंचायत भुसू के आश्रित ग्राम परसा में जल जीवन मिशन ने वर्षों पुराने पेयजल ...
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 1.0 की प्रगति को लेकर नगर पालिक निगम अंबिकापुर में आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आ...
शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंबिकापुर की छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था एवं सरगुजा संभाग का नाम गौरवान्वित किया है।