धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के तहत किसानों को आधुनिक एवं उन्नत बागवानी तकनीकों से जोड़ने तथा बागवानी के माध्यम से उनकी आय में वृद्धि के उद्देश्य से राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) द्वारा ‘समृद्ध बागवानी, समृद्ध किसान’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला का आयोजन 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय, धमतरी में किया जाएगा।
कार्यशाला में किसानों को बागवानी फसलों के वैज्ञानिक उत्पादन, गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्री, आधुनिक तकनीकों के उपयोग, फसल प्रबंधन, उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाने तथा बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप बागवानी गतिविधियों को विकसित करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही बागवानी क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं तथा किसानों को अधिक लाभ दिलाने के लिए अपनाई जा सकने वाली तकनीकों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
कार्यशाला में फल, सब्जी एवं अन्य बागवानी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने, उत्पादकता एवं गुणवत्ता में सुधार, फसल उपरांत प्रबंधन तथा बेहतर विपणन जैसे विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। किसानों को बागवानी को पारंपरिक खेती के साथ आय के अतिरिक्त एवं स्थायी स्रोत के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की इस पहल से जिले के किसानों को आधुनिक बागवानी की संभावनाओं की जानकारी मिलेगी और ‘बागवानी से समृद्धि की ओर’ बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होगा।
भगवान विश्वकर्मा जयंती पर श्रम विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ शामिल...
सेवा संकल्प अभियान के तहत आज कांकेर शहर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह 7 बजे से ठाकुर विश्राम सिंह उद्यान, डडिया तालाब के घाट तथा कलेक्...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा स...
जिला मुख्यालय सरगुजा से लगभग 61 किलोमीटर दूर विकासखंड सीतापुर स्थित ग्राम पंचायत भुसू के आश्रित ग्राम परसा में जल जीवन मिशन ने वर्षों पुराने पेयजल ...
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 1.0 की प्रगति को लेकर नगर पालिक निगम अंबिकापुर में आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आ...
शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंबिकापुर की छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था एवं सरगुजा संभाग का नाम गौरवान्वित किया है।