सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

Posted On:- 2026-09-17




कलेक्टर मिश्रा ने जारी किए आदेश

बालोद (वीएनएस)।  सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ के ध्येय के साथ बालोद जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले विभिन्न सेवा गतिविधियों के सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन हेतु कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार पुलिस अधीक्षक को साइबर सुरक्षा जागरूकता तथा वीर गाथा एवं सैनिक सम्मान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह वरिष्ठ नागरिकों हेतु डिजिटल साक्षरता तथा नशा मुक्त भारत जागरूकता हेतु पुलिस अधीक्षक एवं उप संचालक समाज कल्याण को दायित्व सौंपा गया है। सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए पुलिस अधीक्षक, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग तथा अनुविभागीय अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं दिव्यांगजन सहयोग गतिविधि तथा अनाथालय व वृद्धाश्रम भ्रमण की जिम्मेदारी उप संचालक समाज कल्याण विभाग को सौंपी गई है।

स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के अंतर्गत रक्तदान शिविर, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा अंगदान संकल्प अभियान के सफल संपादन हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा पोषण एवं एनीमिया जागरूकता गतिविधियों का दायित्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पर्यावरण एवं स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों के तहत वृक्षारोपण अभियान हेतु वनमंडलाधिकारी तथा योग एवं ध्यान सत्र के लिए जिला आयुर्वेद अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही ‘स्वच्छता ही सेवा’, प्लास्टिक-मुक्त जागरूकता तथा कचरा पृथक्करण एवं कम्पोस्टिंग गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिले के समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं समस्त नगर पालिका व नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

जल संरक्षण एवं जल स्त्रोतों की सफाई हेतु कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग तथा समस्त जनपद सीईओ व नगरीय निकायों के सीएमओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिक्षा एवं युवा विकास से जुड़ी गतिविधियों में वंचित बच्चों को शिक्षा सहयोग हेतु जिला शिक्षा अधिकारी, कैरियर काउंसलिंग सत्र हेतु सहायक संचालक कौशल विकास, फिट इंडिया खेल सत्र हेतु प्रभारी अधिकारी खेल विभाग तथा मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण हेतु अपर कलेक्टर जिला कार्यालय बालोद को दायित्व सौंपा गया है। जिले में शासकीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार व जागरूकता हेतु सर्व विभाग प्रमुखों को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।



Related News
thumb

आधुनिक भारत के विश्वकर्मा हैं प्रधानमंत्री मोदी : बृजमोहन अग्रवाल

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर श्रम विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ शामिल...


thumb

विधायक, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और नगरवासि...

सेवा संकल्प अभियान के तहत आज कांकेर शहर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह 7 बजे से ठाकुर विश्राम सिंह उद्यान, डडिया तालाब के घाट तथा कलेक्...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल कोंडागांव में रक्तदान शिविर ...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा स...


thumb

सेवा संकल्प से घर-घर पहुंचा नल का पानी, दूर हुई वर्षों की परेशानी

जिला मुख्यालय सरगुजा से लगभग 61 किलोमीटर दूर विकासखंड सीतापुर स्थित ग्राम पंचायत भुसू के आश्रित ग्राम परसा में जल जीवन मिशन ने वर्षों पुराने पेयजल ...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी की प्रगति पर नगर निगम आयुक्त अग्रवाल न...

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 1.0 की प्रगति को लेकर नगर पालिक निगम अंबिकापुर में आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आ...


thumb

शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंबिकापुर की 21 छात्राओं का राज्य स्तरीय ...

शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंबिकापुर की छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था एवं सरगुजा संभाग का नाम गौरवान्वित किया है।