सेवा संकल्प अभियान : दिव्यांगजन सहयोग कार्यक्रम में बैटरी चलित ट्राइसाइकिल पाकर प्रसन्नचित हुए दिव्यांग जीवनलाल

Posted On:- 2026-09-17




बालोद (वीएनएस)। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बालोद जिले में जरूरतमंदों एवं दिव्यांगजनों को संबल प्रदान करने सेवा गतिविधि आयोजित की जा रही है। जिसके अंतर्गत आज समाज कल्याण विभाग द्वारा कार्यालय परिसर में आयोजित ‘दिव्यांगजन सहयोग कार्यक्रम’ में डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम रेंघई निवासी दिव्यांग जीवनलाल पिस्दा को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। बैटरी चलित ट्राइसाइकिल मिलते ही जीवनलाल के चेहरे पर आत्मनिर्भरता और खुशी की चमक साफ दिखाई दी।

दिव्यांगता के चलते अब तक एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए दूसरों पर निर्भर रहने वाले जीवनलाल पिस्दा ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए बताया कि उनके लिए यह ट्राइसाइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि स्वावलंबन और नई जिंदगी का उपहार है। उन्होंने कहा कि पहले दैनिक कार्यों और आवागमन के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब इस बैटरी चलित ट्राइसाइकिल के माध्यम से वे बिना किसी सहारे के बड़ी आसानी से अपने गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में आ-जा सकेंगे। अपनी शारीरिक सीमाओं को पार कर आत्मनिर्भर बनने पर उन्होंने अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की।

शासन की इस संवेदनशील और जनहितकारी पहल से जीवन में आए इस सकारात्मक बदलाव के लिए जीवनलाल ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने उनके जैसे कई दिव्यांगजनों को समाज में सम्मानपूर्वक और आत्मनिर्भर होकर जीने का नया संबल प्रदान किया है।



Related News
thumb

आधुनिक भारत के विश्वकर्मा हैं प्रधानमंत्री मोदी : बृजमोहन अग्रवाल

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर श्रम विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ शामिल...


thumb

विधायक, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और नगरवासि...

सेवा संकल्प अभियान के तहत आज कांकेर शहर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह 7 बजे से ठाकुर विश्राम सिंह उद्यान, डडिया तालाब के घाट तथा कलेक्...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल कोंडागांव में रक्तदान शिविर ...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा स...


thumb

सेवा संकल्प से घर-घर पहुंचा नल का पानी, दूर हुई वर्षों की परेशानी

जिला मुख्यालय सरगुजा से लगभग 61 किलोमीटर दूर विकासखंड सीतापुर स्थित ग्राम पंचायत भुसू के आश्रित ग्राम परसा में जल जीवन मिशन ने वर्षों पुराने पेयजल ...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी की प्रगति पर नगर निगम आयुक्त अग्रवाल न...

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 1.0 की प्रगति को लेकर नगर पालिक निगम अंबिकापुर में आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आ...


thumb

शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंबिकापुर की 21 छात्राओं का राज्य स्तरीय ...

शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंबिकापुर की छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था एवं सरगुजा संभाग का नाम गौरवान्वित किया है।