सेवा संकल्प अभियान : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मिले जनप्रतिनिधि, फल-मिठाई और उपयोगी सामग्री भेंट की

Posted On:- 2026-09-17




बालोद (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जिले के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा वृद्धाश्रम भ्रमण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा आदमाबाद में संचालित वृद्धाश्रम में जनप्रतिनिधियों ने निवासरत बुजुर्गों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और सुविधाओं की जानकारी ली।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा महिला वृद्धजनों को साड़ी, एवं पुरूष वृद्धजनों को कुर्ता-पायजामा, फल, मिठाई एवं छड़ी भेंट की गई। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष बालोद सरस्वती टेमरिया, जनपद अध्यक्ष गुरूर सुनीता साहू, जनपद अध्यक्ष डौण्डीलोहारा कांति सोनबरसा, राज्य एथेलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष सौरभ लुनिया, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख, पवन साहू, राकेश (छोटू) यादव, अभिषेक शुक्ला, पुष्पेन्द्र चंद्राकर, पालक ठाकुर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कुमार चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

आधुनिक भारत के विश्वकर्मा हैं प्रधानमंत्री मोदी : बृजमोहन अग्रवाल

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर श्रम विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ शामिल...


thumb

विधायक, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और नगरवासि...

सेवा संकल्प अभियान के तहत आज कांकेर शहर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह 7 बजे से ठाकुर विश्राम सिंह उद्यान, डडिया तालाब के घाट तथा कलेक्...


thumb

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल कोंडागांव में रक्तदान शिविर ...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा स...


thumb

सेवा संकल्प से घर-घर पहुंचा नल का पानी, दूर हुई वर्षों की परेशानी

जिला मुख्यालय सरगुजा से लगभग 61 किलोमीटर दूर विकासखंड सीतापुर स्थित ग्राम पंचायत भुसू के आश्रित ग्राम परसा में जल जीवन मिशन ने वर्षों पुराने पेयजल ...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी की प्रगति पर नगर निगम आयुक्त अग्रवाल न...

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 1.0 की प्रगति को लेकर नगर पालिक निगम अंबिकापुर में आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आ...


thumb

शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंबिकापुर की 21 छात्राओं का राज्य स्तरीय ...

शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंबिकापुर की छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था एवं सरगुजा संभाग का नाम गौरवान्वित किया है।