उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित “स्वच्छता ही सेवा 2026” के तहत नगर पालिका परिषद कांकेर द्वारा प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से नागरिकों एवं व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक तथा प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग से बचने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष अरुण कौशिक के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद की टीम एवं संबंधित वार्ड पार्षदों की सहभागिता से सुभाष वार्ड, पुराना बाजार एवं पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान आम नागरिकों एवं दुकानदारों को कपड़े एवं पुनः उपयोग योग्य झोलों का वितरण किया गया तथा खरीदारी के दौरान प्लास्टिक कैरीबैग के स्थान पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान के दौरान नगर पालिका परिषद की टीम ने नागरिकों एवं व्यापारियों को प्लास्टिक के पर्यावरण एवं स्वच्छता पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, प्लास्टिक कैरीबैग के स्थान पर पुनः उपयोग योग्य झोलों को अपनाने तथा स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बाजार के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई। नगर पालिका परिषद कांकेर ने नागरिकों से “स्वच्छ कांकेर, प्लास्टिक मुक्त कांकेर” के संकल्प को साकार करने के लिए दैनिक जीवन में प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग को कम करने तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने की अपील की।
चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 22 सितंबर 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 574 मि.मी. औस...
विकासखंड बलौदा के ग्राम जर्वे (च) निवासी जगदीश कुमार कश्यप के घर की छत पर लगा सौर पैनल अब परिवार के लिए बचत का जरिया बन गया है।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में बाल विवाह की सूचना पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अनिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला ब...
सेवा संकल्प अभियान के दौरान ‘सेवा की कहानी’ और ‘कहानी बदलाव की’ पहल के माध्यम से जिले में शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव क...
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से अपनी मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर पहुंचे ...
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजन...