सेवा सेतु शिविर में कचरबाई और सदानंद को मिली प्रधानमंत्री आवास की चाबी

Posted On:- 2026-10-01




कच्चे मकान की परेशानियों से मिली राहत, पक्का घर पाकर जताई खुशी

कोरबा (वीएनएस)। पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम सिंघिया में आज आयोजित सेवा सेतु शिविर में ग्राम लखनपुर निवासी सदानंद, पिता बलभद्र प्रसाद, और कचरबाई, पति तीज राम, को प्रधानमंत्री आवास की चाबी प्रदान की गई। पक्के घर की चाबी पाकर दोनों हितग्राहियों ने खुशी जताई।

सदानंद और कचरबाई ने बताया कि वे वर्षों से कच्चे मकान में रह रही थीं। बारिश के दिनों में खपरैल की छत से पानी टपकता था, जिससे घर में रहना मुश्किल हो जाता था। अन्य मौसम में भी उन्हें परेशानी होती थी। अब पक्का आवास मिलने से उन्हें इन समस्याओं से राहत मिलेगी।

शिविर में बिसाहू सिंह सहित अन्य को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। हितग्राहियों ने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु शिविर में पीएम आवास की चाबी मिलने से खुशी जताते हुए कहा कि आने वाले समय मे अब पक्के मकान में खुशियां भी पक्की होगी।



Related News
thumb

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान, सम्...

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के अंतर्गत आज टी.पी. नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम, कोरबा में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवस...


thumb

वृद्धजनों का अनुभव और आशीर्वाद नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का आधार : ...

वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में राजीव गांधी इंडोर ऑडोटोरियम में अंतर्राष...


thumb

सेवा यात्रा बाइक रैली का कोरबा जिले में भव्य स्वागत

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा यात्रा बाइक रैली आज कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्र पसान पहुंची। जिले में प्रवेश पर...


thumb

दीपका में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाया, 62 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया

नगर पालिका परिषद दीपका ने आज कटघोरा रोड से बजरंग चौक तक सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक मार्ग और यातायात मे...


thumb

स्वच्छता ही सेवा’ के संदेश के साथ दीपका के पुष्प वाटिका में किया गय...

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र अंतर्गत पुष्प वाटिका में विशेष श्रमदान कार्यक्रम आयोजि...


thumb

सेवा सेतु शिविर में 12 स्कूली बच्चों को मिले जाति प्रमाण पत्र

पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत सैला में आयोजित सेवा सेतु शिविर में 12 स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शिविर स्थल पर अतिथियों के हाथ...