राष्ट्रीय बागवानी मिशन : पुष्प क्षेत्र विस्तार घटक योजना से कुमारी ने गेंदे की खेती को अपनाया

Posted On:- 2026-10-07




प्रति एकड़ लगभग 2 लाख से अधिक की शुद्ध आय अर्जित की

महासमुंद (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा ने देश में कृषि सहित हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और नवाचार को नई दिशा दी है। विकसित भारत के संकल्प के साथ किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर लाभकारी फसलों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। 

इसी सोच को साकार करते हुए महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम भदरसी की कृषक कुमारी चंद्राकर ने उद्यानिकी फसलों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाया है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के सहयोग से गेंदे की खेती कर उन्होंने प्रति एकड़ लगभग 2 लाख 7 हजार रुपए की शुद्ध आय अर्जित की है।

कृषक कुमारी चंद्राकर के पास कुल 0.64 हेक्टेयर सिंचित कृषि भूमि है। परंपरागत रूप से धान की खेती में अधिक लागत और अपेक्षाकृत कम उत्पादन को देखते हुए उन्होंने उद्यानिकी फसलों की ओर रुख किया। वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत पुष्प क्षेत्र विस्तार घटक से गेंदे की खेती को अपनाया। योजना के तहत 0.64 हेक्टेयर क्षेत्र में गेंदे की फसल के लिए उन्हें 12 हजार 800 रुपए का अनुदान डीबीटी के माध्यम से प्राप्त हुआ।

कुमारी चंद्राकर बताती है कि उन्होंने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ड्रिप सिंचाई एवं कृषि यंत्रों को अपनाकर गेंदे की खेती की। बेहतर प्रबंधन और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने से उन्हें प्रति एकड़ लगभग 2 लाख 7 हजार रुपए की शुद्ध आय प्राप्त हुई। इसके साथ ही वे प्रतिवर्ष धनिया, प्याज, बैंगन, मूली और भाजी जैसी विभिन्न उद्यानिकी फसलों की खेती भी कर रही हैं। कुमारी चंद्राकर की सफलता अब आसपास के किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। उनकी सब्जी एवं फूलों की खेती को देखकर रिश्तेदारों और आसपास के अन्य किसानों में भी उद्यानिकी फसलों को अपनाने के प्रति रुचि बढ़ी है। 



Related News
thumb

जिले के 10 प्रमुख उद्योगों ने अपनाई सौर ऊर्जा, हरित ऊर्जा की ओर बढ़...

राजनांदगांव जिला सौर ऊर्जा के उपयोग और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ जिले के औद्योगिक संस्...


thumb

अल्पवर्षा व कीट-व्याधि से प्रभावित फसलों का होगा संयुक्त सर्वेक्षण

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अल्पवर्षा एवं कीट-व्याधि से फसलों के प्रभावित होने के संबंध में किसानों द्वारा सूखा घोषित करने, ऋण माफी करने तथा प्र...


thumb

चांदागांव में लगा जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर, ग्रामीणों को ...

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान में फरसगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत चांदागांव में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गय...


thumb

आंगन मिलन उत्सव में शामिल हुए विधायक दीपेश साहू, गर्भवती माताओं की ...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान 2026 एवं 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आज बेमेतरा नगर पाल...


thumb

सेवा ज्योति यात्रा का हुआ आयोजन, विकसित भारत के संकल्प के साथ नागरि...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज कांकेर के न्यू बस स्टैंड स्थित डोम परिसर में सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


thumb

विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान:धमतरी की 100 साल पुरानी वनोपज मंडी फ...

श्यामतराई में सोमवार से शुरू होगा वनोपज एवं औषधीय उत्पादों का नियमित क्रय-विक्रय, स्थानीय उत्पादकों को मिलेगा बेहतर बाजार