जिले के 841 हितग्राहियों ने 2148.89 एकड़ में लगाए 9 लाख 39 हजार से अधिक पौधे

Posted On:- 2026-10-07




महासमुंद (वीएनएस)। वन संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से संचालित किसान वृक्ष मित्र योजना जिले में हरियाली और आर्थिक समृद्धि का नया आधार तैयार कर रही है। वर्षा ऋतु 2026 में वनमंडल महासमुंद द्वारा योजना के अंतर्गत जिले के 841 हितग्राहियों के कुल 2148.89 एकड़ क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के 9 लाख 39 हजार 838 पौधों का रोपण किया गया है। जिले में इस वर्ष कुल 9 लाख 48 हजार 790 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 99.06 प्रतिशत पौधरोपण पूर्ण कर लिया गया है।

किसान वृक्ष मित्र योजना के माध्यम से किसानों को अपनी कृषि भूमि के ऐसे हिस्सों, जहां परंपरागत कृषि करना अपेक्षाकृत कठिन होता है, वहां वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे एक ओर खेतों की मेड़ों और अनुपयोगी अथवा कम उत्पादक भूमि का बेहतर उपयोग हो रहा है, वहीं दूसरी ओर किसान भविष्य के लिए आय का एक अतिरिक्त और टिकाऊ स्रोत तैयार कर रहे हैं। वृक्षों के बढ़ने के साथ इनसे प्राप्त होने वाली लकड़ी, बांस एवं अन्य वनोपज किसानों के लिए दीर्घकालीन आर्थिक लाभ का माध्यम बन सकती है।

वर्षा ऋतु 2026 में किए गए पौधरोपण में विभिन्न उपयोगी एवं व्यावसायिक प्रजातियों को शामिल किया गया है। इनमें क्लोनल नीलगिरी के 7 लाख 18 हजार 457 पौधे, साधारण सागौन के 1 लाख 86 हजार 281 पौधे, चंदन के 12 हजार 900 पौधे, टिशू कल्चर सागौन के 2 हजार 150 पौधे, मिलिया डूबिया के 850 पौधे तथा साधारण बांस के 400 पौधे शामिल हैं। इन प्रजातियों का चयन किसानों को दीर्घकालीन आर्थिक लाभ उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थानीय परिस्थितियों में हरित क्षेत्र के विस्तार को ध्यान में रखते हुए किया गया है। योजना के तहत पौधरोपण के लिए किसानों को प्रोत्साहित किए जाने से कृषि और वानिकी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो रहा है।



Related News
thumb

जिले के 10 प्रमुख उद्योगों ने अपनाई सौर ऊर्जा, हरित ऊर्जा की ओर बढ़...

राजनांदगांव जिला सौर ऊर्जा के उपयोग और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ जिले के औद्योगिक संस्...


thumb

अल्पवर्षा व कीट-व्याधि से प्रभावित फसलों का होगा संयुक्त सर्वेक्षण

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अल्पवर्षा एवं कीट-व्याधि से फसलों के प्रभावित होने के संबंध में किसानों द्वारा सूखा घोषित करने, ऋण माफी करने तथा प्र...


thumb

चांदागांव में लगा जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर, ग्रामीणों को ...

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान में फरसगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत चांदागांव में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गय...


thumb

आंगन मिलन उत्सव में शामिल हुए विधायक दीपेश साहू, गर्भवती माताओं की ...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान 2026 एवं 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आज बेमेतरा नगर पाल...


thumb

सेवा ज्योति यात्रा का हुआ आयोजन, विकसित भारत के संकल्प के साथ नागरि...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज कांकेर के न्यू बस स्टैंड स्थित डोम परिसर में सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


thumb

विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान:धमतरी की 100 साल पुरानी वनोपज मंडी फ...

श्यामतराई में सोमवार से शुरू होगा वनोपज एवं औषधीय उत्पादों का नियमित क्रय-विक्रय, स्थानीय उत्पादकों को मिलेगा बेहतर बाजार