सारंगढ़–बिलाईगढ़ (वीएनएस)। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनीं। बिलाईगढ़, भटगांव, सरसीवा, सारंगढ़, बरमकेला और सरिया क्षेत्र से आए ग्रामीणों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
कलेक्टर ने आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात कलेक्टर जनदर्शन आयोजित किया जाता है, जिसमें जिलेभर से नागरिक अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंचते हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
राज्यपाल रमेन डेका से बुधवार को लोकभवन में विशेष ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता इभानन साहू ने मुलाकात की।
राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह ने निगम के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में संपत्ति कर वसूली म...
राज्य शासन ने भिलाई के लिए 50 इलेक्ट्रिक बसों की स्वीकृति प्रदान की है। इनमें से प्रथम चरण में नवंबर 2026 से 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रारंभ क...
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 26 अवधपुरी में 2 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों...
विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में मंगलवार को मुनि संवेगरत्न सागर ने लोभ ध्यान से बचने के लिए मन...