जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन, चांपा में “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर शामिल हुए।
इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका चांपा अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, विनिता मोदी, इंजी. रवि पांडेय, अमर सुल्तानिया, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, अमन प्रताप सिंह, आकाश सिंह, विवेका गोपाल, पुरुषोत्तम शर्मा, जितेंद्र देवांगन, संतोष थवाईत, एसडीएम चांपा शशि चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी मनोहर प्रताप सिंह, युवा अधिकारी प्रतिष्ठा माथुर, जिला खेल अधिकारी एवं पुष्पा कोरी दिवाकर सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।
युवा उड़ान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं से संवाद करने, उनकी प्रतिभा को पहचानने और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक निरंतर प्रयास करने और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा रचनात्मक एवं सकारात्मक सोच के साथ विकास में योगदान दे रहे हैं। खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर युवा अपनी प्रतिभा और हुनर को निखारें। साथ ही उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने तथा अपनी क्षमता का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने की अपील की। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा निरंतर मेहनत और अभ्यास के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर शिक्षा दिनकर, प्रज्ञा खुंटे, शालू डहरिया, सूरजा कश्यप, खुशबू देवांगन, नैतिक गौतम, निहाल पाण्डेय, मंदाकनी श्रीवास, प्रशांत कहरा, शुभम डहरिया एवं सुनील मिलेंद को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार सामूहिक नुक्कड़ नाटक के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, चांपा तथा सामूहिक नृत्य के लिए सरस्वती शिशु मंदिर, चांपा के छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक यादव एवं सतीष सिंह ने किया।
राज्यपाल रमेन डेका से बुधवार को लोकभवन में विशेष ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता इभानन साहू ने मुलाकात की।
राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह ने निगम के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में संपत्ति कर वसूली म...
राज्य शासन ने भिलाई के लिए 50 इलेक्ट्रिक बसों की स्वीकृति प्रदान की है। इनमें से प्रथम चरण में नवंबर 2026 से 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रारंभ क...
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 26 अवधपुरी में 2 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों...
विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में मंगलवार को मुनि संवेगरत्न सागर ने लोभ ध्यान से बचने के लिए मन...